20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यअखिलेश की फॉर्च्यूनर या अपनी इनोवा से चलते हैं राजभर, बेटे ने...

अखिलेश की फॉर्च्यूनर या अपनी इनोवा से चलते हैं राजभर, बेटे ने दिया सब जवाब

Published on

लखनऊ

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। अखिलेश यादव की ओर से सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर को फॉर्च्यूनर गिफ्ट किए जाने की बात का अरुण राजभर ने खंडन किया है। अरुण राजभर ओपी राजभर के बेटे हैं। उन्होंने गुरुवार को साफतौर पर कहा कि एसबीएसपी प्रमुख को सपा की ओर से कोई फॉर्च्यूनर कार नहीं दी गई है। ओम प्रकाश राजभर अपनी इनोवा कार से चलते हैं और उसी से लोगों से मेल-मुलाकात करते हैं। उन्होंने आरोप भी लगाया कि ये अफवाह ‘मुद्दों’ से ध्यान हटाने के लिए उड़ाई जा रही है।

दरअसल, आजमगढ़ और रामगढ़ लोकसभा उपचुनाव में हार का सामने करने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने नसीहत दी थी कि वह एसी कमरों से बाहर निकलें और जमीन पर काम करें। इसकी प्रतिक्रिया में कथित तौर पर सपा की ओर से कहा गया कि राजभर खुद सपा की दी हुई कार की एसी में चलते हैं और दूसरों को नसीहत देते हैं। यह बात सामने आने के बाद सुभासपा के नेता अरुण राजभर भड़क गए।

सपा पर आक्रोशित अरुण राजभर ने गुरुवार को कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओपी राजभर सपा के दिए हुए फॉर्च्युनर से नहीं चलते हैं बल्कि वह अपने इनोवा कार से चलते हैं। उसी से जनता के बीच में जाते हैं और कार्यकर्ताओं के दुख-सुख में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि खबर गलत चलाई जा रही है। ओपी राजभर के लिए कोई सपा की ओर कोई फॉर्च्युनर नहीं मिला है।

राजभर ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सक्षम हैं, अपने-अपने संसाधनों से चलने के लिए। उन्होंने कहा कि हमारे नेता एसी के लिए लड़ाई नहीं लड़ते, बुनियादगी मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं। ध्यान हटाने के लिए ये सब बातें सामने लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में जब विपक्ष के उम्मीदवार आते हैं तो अखिलेश राजभर को इनवाइट नहीं करते। इन सब बातों से ध्यान हटाने के लिए कार का मुद्दा लाया जा रहा है।

महान दल से सपा का टूटा था गठबंधन
बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के गठबंधन में सहयोगी रहे महान दल ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। तो जवाब में सपा ने केशव देव मौर्य को दी गई फॉर्च्यूनर कार वापस मांग ली। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भी ये कार सपा को लौटा दी थी। सपा की ओर से उदयवीर सिंह ने केशव देव मौर्य से फॉर्च्यूनर कार वापस करने के लिए कहा था। केशव देव मौर्य की उदयवीर सिंह के साथ हुई वॉट्सएप चैट भी सामने आई थी।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...