21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहार: सहरसा में पुलिसवालों ने फौजी को बीच सड़क पर पीटा, Video...

बिहार: सहरसा में पुलिसवालों ने फौजी को बीच सड़क पर पीटा, Video वायरल

Published on

सहरसा,

बिहार की सहरसा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक फौजी को बीच सड़क पर पीट दिया. इस मामले में आर्मी के जवान ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है. सहरसा की एसपी लिपि सिंह ने सदर एसडीपीओ संतोष कुमार को जांच के आदेश दिए हैं.

सौर बाजार स्थित चंदौर के आर्मी जवान ब्रजेश कुमार इन दिनों छुट्टी में अपने घर आए हैं. वह अभी पंजाब के अमृतसर में कार्यरत हैं. पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 13 जुलाई की शाम शहर के थाना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट की जांच की जा रही थी. वह अपनी बाइक से आ रहे थे और उनके पास हेलमेट नहीं था. वहां उपस्थित कुछ सिपाही और एएसआई ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया.

ब्रजेश ने बताया, ‘खुद को फौजी बताने पर भी वे मुझे थाना चौक से सदर थाना तक मारते हुए लाए. मैंने बार-बार कहा कि मैं आर्मी में हूं, लेकिन मेरे बात को अनसुना किया गया. उन्होंने कहा कि तुम झूठ बोलते हो. आज तुमको पुलिस की ताकत दिखाता हूं. थाने में कमरा बंद करके लाठी-डंडे से बहुत मारा गया और गाली-गलौज की गई. मुझसे जबरदस्ती कागज पर लिखवाया गया कि मैंने पुलिस के साथ हाथापाई की. इस कारण मुझे थाना लाया गया और अपने जिम्मेवारी पर मुझे छोड़ा गया.’: गजवा-ए-हिंद ग्रुप बनाकर कई पाकिस्तानियों को जोड़ा, एक अरेस्ट

इस मामले में सहरसा के एसपी लिपि सिंह ने बताया कि वीडियो मीडिया के माध्यम से मिला है. मैंने एसडीपीओ सदर से उसकी जांच करने को कहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित करवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this