5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यमूसेवाला ने जान बचाने के लिए 2 करोड़ का दिया था ऑफर,...

मूसेवाला ने जान बचाने के लिए 2 करोड़ का दिया था ऑफर, गैंगस्टर गोल्डी बरार का खुलासा

Published on

नई दिल्ली

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह दावा करता है कि विक्की मिड्दुखेड़ा मामले के बाद गायक ने 2 करोड़ रुपये में समझौते की पेशकश की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया। माना जाता है कि गोल्डी बरार कनाडा में कहीं छिपा हुआ है।वीडियो को कम रोशनी में शूट किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में गोल्डी अपना चेहरा ढककर बोल रहा है। उसने कहा कि मूसेवाला को एक सिख ‘शहीद’ के तौर पर पेश करने की कोशिश हो रही है, इसीलिए वह वीडियो शूट करने पर मजबूर हुआ।

मूसेवाला शहीद नहीं है- गोल्डी बरार
बरार ने कहा, “वह (मूसेवाला) शहीद नहीं है। अपने गानों के जरिए उसने अपनी छवि बनाई। वह बार-बार गलतियां करता रहा, जिसके लिए उसे दंडित किया गया। हमने भारतीय न्याय प्रणाली के एक्शन लेने का इंतजार किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कानून आम लोगों के लिए है, बड़े सितारों, नेताओं और उनके दोस्तों के लिए नहीं।”

गोल्डी बरार ने कहा कि वह मिद्दुखेड़ा हत्याकांड के बाद मध्यस्थों के माध्यम से रहम की भीख मांग रहा था। उन्होंने मुक्तसर के कुछ युवाओं के जरिए हमें अपनी जान के बदले दो करोड़ रुपये देने की पेशकश की, लेकिन हमने इसे ठुकरा दिया।

साजिशकर्ता का जाली पासपोर्ट बनाने के मामले में 5 गिरफ्तार
वहीं, दिल्ली पुलिस ने जाली पासपोर्ट हासिल करने में लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे की मदद के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जाली पासपोर्ट हासिल करने में बिश्नोई के भतीजे सचिन थापन और अन्य बदमाशों की मदद की। बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में कथित रूप से शामिल था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...