8.8 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यप्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद पंप पर लगा NSA, बच्‍चों से करवाया...

प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद पंप पर लगा NSA, बच्‍चों से करवाया था पुलिस पर जानलेवा पथराव

Published on

प्रयागराज

नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में 10 जून को प्रयागराज में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया गया है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम प्रयागराज संजय खत्री ने एनएसए के तहत निरुद्धि आदेश जारी कर दिया गया है। एनएसए आदेश जारी होने के बाद जेल में जावेद मोहम्मद को तामील भी करा दिया गया है।

जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप देवरिया जेल में बंद है। प्रयागराज के अटाला निवासी जावेद अहमद पर पत्थरबाजी की घटना में बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप है। सुरक्षा व अन्य कारणों से जावेद मोहम्मद को नैनी जेल से देवरिया जेल शिफ्ट किया गया था। जावेद मोहम्मद पर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने, वॉट्सऐप के जरिए लोगों को अटाला पहुंचने के लिए कहने का आरोप है। हिंसा के बाद 12 जून को जावेद मोहम्मद का घर पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था।

प्रयागराज में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अटाला में हिंसा भड़क गई थी। आरोप है कि हिंसा से पहले सोशल मीडिया पर मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप ने हिंसा को और भड़काने का काम किया था। उसके कारण एक विशेष समुदाय में गलत मैसेज पहुंचा था, जिसके कारण हिंसा और बढ़ गई थी। जांच में जावेद पंप को मुख्य आरोपी मानते हुए उस पर कार्रवाई की गई।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...