7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराजनीति'बड़ी संख्या में किसानों की आय दोगुनी से ज्यादा हुई', : केंद्रीय...

‘बड़ी संख्या में किसानों की आय दोगुनी से ज्यादा हुई’, : केंद्रीय कृषि मंत्री

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 94वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि देश में कृषि क्षेत्र व किसानों का तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकारों, आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्रों सहित सभी के सामूहिक प्रयासों से बड़ी संख्या में किसानों की आय दोगुनी से ज्यादा हुई है। आय बढ़ने वाले किसानों में से 75 हजार की सफलता की कहानियों के संकलन की ई बुक भी जारी की गई है।

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में आईसीएआर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और देश अधिकांश फसलों के उत्पादन के मामले में या तो नंबर एक या नंबर दो के स्थान पर है। आईसीएआर को तिलहन, दलहन और कपास जैसी फसलों की उत्पादकता में सुधार पर ध्यान देना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन पर नई शिक्षा नीति तैयार हुई है और अब स्कूली शिक्षा में कृषि पाठ्यक्रमों को शामिल किया जा रहा है।

कृषि शिक्षा संस्थान को नई शिक्षा नीति के तहत काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आईसीएआर की स्थापना को 93 साल हो गए हैं। 1929 से लेकर आजतक तक संस्थान द्वारा करीब 5800 बीज- किस्में जारी की गई हैं। वहीं इनमें से करीब दो हजार किस्में तो साल 2014 से लेकर अभी तक आठ वर्षों में जारी की गई हैं। इसमें बागवानी, जलवायु अनुकूल व फोर्टिफाइड किस्मों के बीज- किस्में शामिल हैं। आज जलवायु परिवर्तन की स्थिति आ रही है तो वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी चिंता का विषय यही है। इस दिशा में रोडमैप तैयार करना आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता के बारे में बात की, क्योंकि रसायनों और उर्वरकों का अधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों में लाखों किसानों की आय न केवल दोगुनी बल्कि दोगुनी से भी अधिक हुई है। कृषि के क्षेत्र में युवा और शिक्षित लोगों को आकर्षित करने की जरूरत है। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। सरकार देश भर में 10,000 एफपीओ स्थापित कर रही है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...