6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यबिहार: नकली नोट छापने वाले 4 लोग गिरफ्तार, महिलाओं को करते थे...

बिहार: नकली नोट छापने वाले 4 लोग गिरफ्तार, महिलाओं को करते थे टारगेट

Published on

मोतिहारी,

मोतिहारी में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट छापने वाले चार नटवरलाल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापना सीखा और उसी से जाली नोट की एक बड़ी खेप तैयार की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब पर वीडियो देखकर आरोपियों ने 500 रुपये का जाली नोट छापा था. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कम उम्र के इन नटवरलालों ने यूट्यूब पर नोट बनाने की विधि देखी ,समझी और उसे अंजाम दे दिया.

पिछले कई महीनों से मोतिहारी पुलिस के लिए ये आरोपी सरदर्द बने हुए थे, इनका मुख्य पेशा जाली नोट छापने का था और वो इसे गांव, देहात और खास कर महिलाओं को चकमा देकर बाजार में ठग लेते थे.जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक गिरोह ने लगभग दो लाख रुपये इस धंधे से कमा लिया था और बरामद आठ लाख के जाली नोट को बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी लेकिन उससे पहले ही ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

पुलिस ने आठ लाख रुपये जाली नोट के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं लैपटॉप, प्रिंटर, रुपये छापने का कागज, दो बाइक, एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की है.मोतिहारी एसपी के अनुसार बिहार पुलिस की ये बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे पहले मधुबनी में तेरह लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए थे. उसके बाद मुजफ्फरपुर में करीब नौ लाख रुपये की बरामदगी हुई थी. आज आठ लाख रुपयों की बरामदगी की गई है.

गाजियाबाद में भी सामने आया था ऐसा ही मामला
इससे पहले यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया था जो नकली नोट छापकर मार्केट में चला रहा था. पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने यूट्यूब से देखकर नकली नोट छापना सीखा था. आरोपी एक लाख रुपये के नकली नोट 35 हजार रुपये में बेचने की कोशिश कर रहा था. तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी आठवीं क्लास तक पढ़ा है. गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना पुलिस ने खुशी मोहम्मद नाम के इस शख्स को नकली नोट बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था.खुशी मोहम्मद ने नकली नोट बनाने कि ट्रिक 1 महीने में यूट्यूब से सीखी थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो A 4 साइज की शीट पर नकली नोट छापता था. लोगों को कम दाम में रुपये देने का लालच देकर सौदा करता था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...