15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूनान में यूक्रेन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 टन विस्‍फोटक लेकर जाने...

यूनान में यूक्रेन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 12 टन विस्‍फोटक लेकर जाने का शक

Published on

पलेखोरी (यूनान)

उत्तरी यूनान में कवाला शहर के समीप शनिवार को यूक्रेन की एक विमानन कंपनी का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों ने हादसे के बाद दो घंटों तक धमाकों की आवाज सुनी और आग की लपटें उठती देखी। यूनान के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने बताया कि यह विमान सर्बिया से जॉर्डन जा रहा था। सोवियत द्वारा निर्मित इस टर्बोप्रोप विमान का संचालन मेरिडियन कंपनी कर रही थी।

यूनान के मीडिया ने बताया कि विमान में आठ लोग सवार थे और इसमें 12 टन ‘खतरनाक सामग्री ले जाई जा रही थी जिसमें से ज्यादातर विस्फोटक थीं। बहरहाल, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है कि विमान में क्या ले जाया जा रहा था। दुर्घटनास्थल से तीव्र गंध आने के कारण एहतियात के तौर पर इसके पास स्थित दो इलाकों में रहने वाले लोगों से पूरी रात अपने घर की खिड़कियां बंद रखने, घर से बाहर न निकलने और मास्क पहनने के लिए कहा गया है।

विमान में खतरनाक रसायन
प्राधिकारियों ने बताया कि उन्हें यह मालूम नहीं है कि क्या विमान में खतरनाक रसायन था। यूनान के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने बताया कि पायलट ने विमान के एक इंजन में दिक्कत की जानकारी दी थी और उसे थेसालोनिकी या कवाला हवाईअड्डों पर उतरने का विकल्प दिया गया था और उसने यह कहते हुए कवाला पर उतरने का फैसला किया था कि उसे आपात स्थिति में विमान को उतारना पड़ेगाा।

इसके तुरंत बाद विमान के साथ संपर्क टूट गया। विमान हवाईअड्डे से करीब 40 किलोमीटर पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना से पहले आग का गोला और धुएं का गुबार देखने की सूचना दी। दमकल सेवा ने घटनास्थल के आसपास के 400 मीटर के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...