7.6 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यअब तेजस्वी ने द्रौपदी मुर्मू को बताया 'मूर्ति', BJP बोली- इन्हें आदिवासियों...

अब तेजस्वी ने द्रौपदी मुर्मू को बताया ‘मूर्ति’, BJP बोली- इन्हें आदिवासियों से दुश्मनी है

Published on

शिवहर

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को लेकर ऐसा कमेंट किया है, जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। आरजेडी नेता ने कहा, ‘राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति की उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है।’ तेजस्वी के इस कमेंट को लेकर बीजेपी ने उन पर पलटवार किया और बयान को महिला विरोधी बताया है।

‘तेजस्वी का बयान महिला विरोधी’, बोले शाहजादा पूनावाला
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर शनिवार को शिवहर ये कमेंट किया। हालांकि, उनके बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान महिला विरोधी है, उनको इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी के द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान पर शाहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि पुडुचेरी कांग्रेस ने उन्हें ‘डमी’ कहा और अब आरजेडी उन्हें ‘मूर्ति’ बता रहे है। तेजस्वी यादव का बयान आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है।

शिवहर में तेजस्वी का द्रौपदी मुर्मू पर कमेंट, चढ़ा सियासी पारा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन अधिकार पार्टी के नेता सुबोध राय के परिजनों से मिलने शिवहर पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर हमला किया। शिवहर पहुंचे तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर कमेंट करते हुए कहा कि वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है।

बीजेपी ने तेजस्वी से की माफी की डिमांड
शाहजाद पूनावाला ने द्रौपदी मुर्मू पर तेजस्वी के बयान पर घेरा है। उन्होंने कहा कि मुर्मू पर उनका बयान आदिवासी समाज का अपमान है। क्या तेजस्वी यादव और आरजेडी इस बयान के लिए माफी मांगेंगे? बीजेपी प्रवक्ता ने आरजेडी नेता से इस बयान के लिए माफी मांगने की डिमांड की है। राष्ट्रपति चुनाव में आरजेडी यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...