21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए...

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना के नए मामलों में लगातार उछाल आ रहा है. देश में लगातार तीसरे दिन 20 हजार से अधिक कोरोना के केस मिले हैं. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार 528 मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 2.4% अधिक है. इसके साथ-साथ 49 लोगों ने कोविड की वजह से जान भी गंवाई है. इससे पहले शनिवार को 20,044 जबकि शुक्रवार को कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे.

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सबसे अधिक नए केस केरल में मिले हैं. यहां 2 हजार 871 मामलों की पुष्टि हुई है. इसके बाद पश्चिम बंगाल में 2 हजार 839 मामले, महाराष्ट्र में 2 हजार 382 मामले, तमिलनाडु में 2 हजार 340 मामले और कर्नाटक में 1 हजार 374 मामले सामने आए हैं.

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 49 मरीजों की मौत भी हुई है, जिससे देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 709 हो गई है. उधर, देश में कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.47% है. पिछले 24 घंटों में कुल 17 हजार 790 मरीज ठीक हुए. फिलहाल देश में कोरोना के 1 लाख 43 हजार 449 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 2,689 का इजाफा हुआ है.

दो अरब कोरोना का टीका लगाने के करीब पहुंचा भारत
कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में देश में नया कीर्तिमान स्थापित होने वाला है. संभावना है कि आज ही देश में कुल टीकाकरण की संख्या दो अरब डोज पहुंच सकती है. इसके साथ ही भारत दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूनिया का दूसरा देश बन जाएगा. भारत से ज्यादा वैक्सीन डोज सिर्फ चीन में लगाए गए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...