12.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालसिंधिया के गढ़ में BJP को लगा झटका, पुराने भाजपाई ने ही...

सिंधिया के गढ़ में BJP को लगा झटका, पुराने भाजपाई ने ही दिया जख्म

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अधिकतर सीटों पर जीत का परचम लहराया है। राजधानी भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत 7 नगर निगम में भाजपा ने मेयर पद पर कब्जा किया है। लेकिन पार्टी को ग्वालियर में सबसे बड़ा जख्म मिला है, जहां 57 साल बाद कांग्रेस जीत के करीब पहुंच गई है। यहां बीजेपी की सुमन शर्मा के मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार शोभा सिकरवार जीत हासिल करती दिख रही हैं। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां प्रचार किया था, लेकिन पार्टी को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे।

ग्वालियर में बीजेपी की हार और कांग्रेस की जीत के पीछे सबसे अधिक चर्चा सतीश सिकरवार की हो रही है, जिनकी पत्नी शोभा सिकरवार ने जीत हासिल की है। भाजपा में सिंधिया की एंट्री के बाद भगवा पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सिकरवार ने इससे पहले विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी ताकत का अहसास कराया था। तब उन्होंने सिंधिया के बेहद करीबी को मात दी थी। जिले की सबसे बड़ी और चर्चित सीट में शुमार ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार विधायक हैं।

कांग्रेस से बगावत के बाद ज्योतारादित्य सिंधिया जब भाजपा कैंप में आए तो उनके साथ कांग्रेस के विधायक मुन्ना लाल गोयल ने भी पाला बदल लिया था। उपचुनाव में भाजपा ने सिंधिया के करीबी मुन्ना को उम्मीदवार बनाया। इससे नाराज होकर भाजपा के पुराने नेता सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उपचुनाव में सिकरवार ने मुन्ना को 8555 वोटों से मात दी थी। हालांकि, इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में मुन्ना सिकरवार पर भारी पड़े थे।

सतीश सिकरवार भाजपा के पार्षद रहे हैं और अपनी छवि एक जमीनी नेता के रूप में रही है। भाजपा के काडर पर उनकी मजबूत पकड़ थी। जब वह कांग्रेस में शामिल हुए तो बड़ी संख्या में ये कार्यकर्ता उनके साथ हो लिए। सतीश सीकरवार की अछि छवि का उन्हें काफी फायदा मिला है। साथ ही बीजेपी के पुराने नेता और कार्यकर्ताओं की उनके साथ सहानुभूति है। भाजपा के बहुत से समर्थक मानते हैं कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट ना देकर पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...