21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यतेलंगाना सीएम केसीआर का अजीबोगरीब बयान, बादल फटने की घटना को कहा-...

तेलंगाना सीएम केसीआर का अजीबोगरीब बयान, बादल फटने की घटना को कहा- विदेशी साजिश

Published on

हैदराबाद,

तेलंगाना मुख्यमंत्री केसीआर ने रविवार को बारिश व बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने भद्राचलम का दौरा करने के बाद एक बैठक को संबोधित करते हुए एक अजीबो-गरीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना की बारिश के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने की आशंका है.

मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा, बादल फटने जैसी एक नई बात सामने आई है. मुझे नहीं पता कि यह कहां तक सही है. मुझे लगता है कि देश के बाहर से कोई बादल फटने की घटना को अनजाम देकर दुश्मनी निकाल रहा है. इससे पहले लद्दाख के पास लेह में फिर उत्तराखंड में और अब गोदावरी बेसिन में बादल फटने की घटना हो रही है. उन्होंने कहा कि कुछ भी हो मौसम में बदलाव के कारण जो परिस्थितियों बनी हैं, उसमें हमें लोगों की रक्षा करनी है.’

तेलंगाना सीएमओ ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री केसीआर ने भद्राचलम से एटुरुनगरम तक गोदावरी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया है. उन्होंने उफनाई गोदावरी नदी की का भी दौरा किया. इसके अलावा तेलंगाना मे बाढ़ में डूबे सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों का भी दौरा किया. निरीक्षण के दौरान सीएम ने ‘गंगम्मा’ (गोदावरी नदी) की पूजा भी की.

प्रभावितों के लिए 10 हजार करोड़ की मदद का ऐलान
तेलंगाना सीएम ने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित भद्रचलम, बरगमपाडु और पिनापक्का क्षेत्रों में किसी की जान नहीं गई है. मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए ऊंचे स्थानों पर स्थायी कॉलोनियां बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये की घोषणा की. सहायता के रूप में सीएम केसीआर ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की भी घोषणा की.

इसके अलावा 2 महीने तक हर परिवार को 20 किलो चावल व अन्य मदद देने का भी ऐलान किया है. बाढ़ में अपनी फसल गंवाने वाले किसानों के नुकसान की समीक्षा करने और प्रभावित किसानों को उचित सहायता प्रदान करने के लिए भी किसानों को आदेश दिया है.

71.30 फुट पहुंच गया था गोदावरी का जल स्तर
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक भद्राचलम शहर में गोदावरी नदी का जल स्तर शनिवार तड़के 71.30 फुट के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था. भद्राचलम में तृतीय चेतावनी स्तर 53 फुट है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में शनिवार को करीब 26,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this