13.4 C
London
Thursday, October 30, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोलियों से...

दिल्ली: सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोलियों से भूना, सभी की मौत

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार दी है। इसमें से दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक जवान घायल अवस्था में अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। घटना रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट की है। ये सभी जवान इसी प्लांट में तैनात थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि प्लांट के अंदर फायरिंग हो रही है।

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि जब मौके पर पुलिस वहां पहुंची तो दो जवानों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरा जवान बुरी तरह घायल था। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस समय पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है जवान के फायरिंग करने की वजह क्या है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि गोलीबारी के पीछे कारण क्या है।

घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लांस नायक प्रवीण राय है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोपहर तीन बजे प्रवीण राय ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गोली मार दी है। दिल्ली पुलिस ने प्रवीण राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ।

Latest articles

Pancreatic Cancer Causes: पैंक्रियाटिक कैंसर कैसे होता है? डॉक्टर ने बताए 5 सबसे आम शुरुआती लक्षण, इन्हें न करें अनदेखा!

Pancreatic Cancer Causes: गुर्दे के पास छोटी आँत (Small Intestine) के नज़दीक स्थित पैंक्रियास...

Elon Musk का भारत के लिए बड़ा प्लान: स्टारलिंक लाएगा सैटेलाइट इंटरनेट! कब होगी लॉन्चिंग और क्या होंगे ‘देसी’ फायदे?

टेक्नोलॉजी की दुनिया के बादशाह एलन मस्क (Elon Musk) भारत के इंटरनेट यूज़र्स को...

पहले ही दिन गोवा, दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट्स हुईं फुल

भोपाल ।सतना/हवाई पट्टी नगर। विंटर सीजन की शुरुआत के साथ ही सतना एयरपोर्ट से...

खजुराहो से दिल्ली और बनारस के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट शुरू

भोपाल ।अब खजुराहो से दिल्ली और बनारस के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो...

More like this

Elon Musk का भारत के लिए बड़ा प्लान: स्टारलिंक लाएगा सैटेलाइट इंटरनेट! कब होगी लॉन्चिंग और क्या होंगे ‘देसी’ फायदे?

टेक्नोलॉजी की दुनिया के बादशाह एलन मस्क (Elon Musk) भारत के इंटरनेट यूज़र्स को...

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सीएमडी के साक्षात्कार

नई दिल्ली।केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद के पद पर भेल...

चक्रवात ‘Mokha’ का कहर: ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश

भीषण चक्रवात 'मोखा' (Cyclone Mokha) ने बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम जिले (Ganjam district)...