12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यस्मृति ईरानी-अमित मालवीय पर केेस, द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता के बयान...

स्मृति ईरानी-अमित मालवीय पर केेस, द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप

Published on

रांची,

कांग्रेस की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है. पार्टी का आरोप है कि दोनों ही नेताओं की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए कांग्रेस नेता अजय कुमार के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.

झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार को कोतवाली थाना रांची में अमित मालवीय, स्मृति ईरानी और प्रीति गांधी के खिलाफ भादवि धाराओं के तहत कोतवाली थाने में FIR दर्ज करवाई. उन्होंने कहा कि तीनों नें सोची समझी साजिश के तहत अपने सोशल नेटवर्किंग हैंडल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार के ANI पर दिए गए बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया और पार्टी की छवि को खराब करने का प्रयास रहा. ऐसा कर भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान तो किया ही साथ ही साथ द्रौपदी मुर्मू जी का भी अपमान किया है.

कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि भाजपा को आदिवासी सशक्तिकरण या उत्थान से कोई लेना देना नहीं है, सिर्फ चुनावी नफा नुकसान के तहत किसी समाज अथवा धर्म से जोड़कर ध्रुवीकरण का खेल इनकी आदत बन गयी है. राजीव रंजन के मुताबिक कांग्रेस ने हमेशा से ही दलित हित वाली राजनीति की है, आदिवासियों के भले के लिए काम किया है. लेकिन बीजेपी सरकार ने हर बार इस समाज के अधिकारों में कटौती करने का काम किया है.

इस बात पर भी जोर रहा है कि बीजेपी सरकार के दौरान आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. अदालतों में कम से कम 10,302 मामले लंबित हैं और 8272 मामले दर्ज हैं. वैसे जिस बयान की वजह से ये FIR दर्ज की गई है वो कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कुछ दिन पहले दिया था.

उन्होंने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू एक सभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन वह भारत के एक बहुत ही बुरे पक्ष का प्रतिनिधित्व करती हैं. देश में राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं. हाथरस जैसी घटना हो गई. क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा? अनुसूचित जातियों की हालत और खराब हो गई है. इसी बयान पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी और कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this