19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यशिवपाल और राजभर से टूट गया मोह? सपा चीफ अखिलेश बोले- जहां...

शिवपाल और राजभर से टूट गया मोह? सपा चीफ अखिलेश बोले- जहां चाहें जाएं

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट डालने जा रहा हूं। उन्होंने कहा देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय-समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके। हम श्रीलंका के हाल देख ही रहे हैं तो, ऐसे में हमे सोच समझकर काम करने की जरूरत है। वहीं इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। उन्होने कहा बीजेपी धर्म के आधार पर नफरत फैलाती है, इसका उदाहरण कानपुर दंगा है। पुलिस प्रशासन अगर समय में निर्णय लेती और इनकी इंटेलिजेंस फेल नहीं होती तो इतना बड़ा दंगा न कानपुर, न प्रयागराज और न कहीं प्रदेश में होता है ये पुलिस जानबूझकर इसलिए कर रही है क्योंकि नामजद करने में पैसा वसूलने का काम हो रहा है।

अखिलेश ने राजभर को दिया जवाब
इस दौरान सपा मुखिया ने अखिलेश यादव ने बीजेपी के दावे पर कहा अगर एसपी के विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं तो उनकी लिस्ट जारी करे। उन्होंने कहा बीजेपी से ज्यादा अच्छा गुमराह करना किसी को नहीं आता है बीजेपी के चरित्र को सब कोई जानता है। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की ओर से दो दर्जन के करीब सपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया गया है। वहीं अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के फैसले पर भी जवाब दिया। अखिलेश ने कहा जिस पार्टी को जो फैसला लेना है वो ले सकते है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this