19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यआयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ही निकले शराब तस्कर, दिल्ली से दारू...

आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ही निकले शराब तस्कर, दिल्ली से दारू लाकर बिहार में कर रहे थे सप्लाई

Published on

गोपालगंज

गोपालगंज उत्पाद विभाग ने इनकम टैक्स विभाग के सहायक आयकर आयुक्त को शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक आयकर आयुक्त के साथ उसके ड्राइवर को भी गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आयकर विभाग का सहायक आयकर आयुक्त दिल्ली से छपरा के लिए शराब की तस्करी कर रहा था। उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कुचायकोट के बलथरी चेक पोस्ट पर की है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इनकम टैक्ट विभाग के सहायक आयकर आयुक्त का नाम राजेश कुमार है। उसने खुद को इनकम टैक्स का सहायक आयकर आयुक्त बताया है। उसके पास से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का पहचान पत्र भी मिला है। गिरफ्तार राजेश कुमार का कहना है कि वह दिल्ली में तैनात है।

दिल्ली से शराब लेकर छपरा जा रहे थे
राजेश कुमार दिल्ली से अपने ड्राइवर के साथ लग्जरी कार से छपरा जा रहा था। उसकी कार में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। कार में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का स्टीकर लगा हुआ था। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि शक के आधार पर उत्पाद विभाग की बलथरी टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई कार्टन शराब की बरामदगी हुई है। इसके साथ ही आयकर विभाग के सहायक आयकर आयुक्त राजेश कुमार और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ की जा रही: उत्पाद अधीक्षक
राजेश कुमार मूल रूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। फिलहाल नौकरी की वजह से दिल्ली में रहता है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि बिहार उत्पाद अधिनियम कानून के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this