14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में बस पलटी, 20 घायल एक की मौत, महाराष्‍ट्र के यात्री...

उत्तराखंड में बस पलटी, 20 घायल एक की मौत, महाराष्‍ट्र के यात्री थे सवार

Published on

नई टिहरी

केदारनाथ से महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही एक बस सोमवार को टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सडक पर पलट गई जिससे उसमें सवार 21 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर थी बाद में इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई। बस में कुल 33 यात्री सवार थे।

यह हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। हरिद्वार नंबर (यूके 081438) की एक बस पौड़ी जनपद के देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने 18 घायल सवारियों को बस से निकालकर ऋषिकेश सिविल अस्पताल भेजा। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं जिन्हें घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरी गाडियां बुलाकर ऋषिकेश भेजा दिया गया। बस गुप्तकाशी से तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह करीब नौ बजे रवाना हुई थी।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...

खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल  खाड़ी देशों  में रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे मध्य प्रदेश के...

पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में होली का पर्व बड़े...

बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , हरिद्वार में नेशनल सेफ्टी काउंसिल के तत्वाधान में 55वें...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...