10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालखाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली...

खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Published on

भोपाल

 खाड़ी देशों  में रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे मध्य प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित ‘मध्य प्रदेश भवन’ में एक विशेष 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो आपातकालीन या विशेष परिस्थितियों में प्रदेशवासियों को तत्काल सहयोग प्रदान करेगा।

समस्या दर्ज कराने के लिए उपलब्ध माध्यम: प्रवासी नागरिक या उनके परिजन निम्नलिखित माध्यमों से सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं: दूरभाष नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर: 9818963273,ई-मेल आईडी: mphelpdeskgulf@gmail.com,त्वरित सहायता के लिए प्रशिक्षित अधिकारी तैनात कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराएंगे। यह केंद्र भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक मदद सुनिश्चित करेगा।

भरोसेमंद और त्वरित सहयोग का भरोसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल के समय में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रवासियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। इस नई व्यवस्था से खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेशवासियों को कठिन समय में एक भरोसेमंद और त्वरित सहायता तंत्र मिल सकेगा, जिससे उनके हितों की रक्षा की जा सकेगी।

Read Also :- भोपाल में शराब दुकानों की नीलामी फ्लॉप

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...