14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यगुजरात युवा कांग्रेस की हैक, PM की तारीफ करते हुए ट्वीट किया...

गुजरात युवा कांग्रेस की हैक, PM की तारीफ करते हुए ट्वीट किया BJP का पोस्टर

Published on

अमदाबाद

गुजरात में इस साल के आख‍िर में व‍िधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीत‍िक गत‍िव‍िध‍ियां पल-पल बदल रही हैं। इस बीच सोमवार को कांग्रेस की ओर से अजब वाकया सामने आया। दरअसल युवा कांग्रेस की गुजरात इकाई को सोमवार को उस वक्त शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब संगठन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी का एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परियोजनाओं को जिस तेज गति से पूरा किया जा रहा है, उसकी तारीफ की गई थी।

कांग्रेस की युवा शाखा के पदाधिकारियों ने लगभग 25 मिनट के बाद ट्वीट को हटा दिया और दावा किया कि हो सकता है कि हैंडल हैक हो गया हो। इसके साथ ही संगठन ने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। दरअसल पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से यह कहा गया था, ‘हम परियोजनाओं का शिलान्यास करते हैं और हम उद्घाटन करते हैं ।’

युवा कांग्रेस ने इस पोस्टर को ‘मोदी है तो मुमकिन है’ हैशटैग के साथ ट्वीट कर दिया। इस पोस्टर में कहा गया था कि प्रधानमंत्री ने 18 मई 2018 को झारखंड में देवघर हवाई अड्डे और एम्स का शिलान्यास किया और इस साल 12 जुलाई को इसका उद्घाटन किया।

पुल‍िस में श‍िकायत करेगी कांग्रेस
इस मुद्दे पर युवा कांग्रेस के डी मकवाना ने कहा क‍ि ऐसा लगता है कि किसी ने हमारा ट्विटर खाता हैक कर लिया और ट्वीट कर दिया। मकवाना ने कहा कि उनका संगठन इस घटना के पीछे जो भी है, उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने इस ट्वीट का स्वागत किया।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...

खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल  खाड़ी देशों  में रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे मध्य प्रदेश के...

पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में होली का पर्व बड़े...

बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , हरिद्वार में नेशनल सेफ्टी काउंसिल के तत्वाधान में 55वें...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...