14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यलखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4...

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 को ढूंढ रही पुलिस

Published on

लखनऊ

उत्‍तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा चार अन्‍य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लोगों में तीन लखनऊ जबकि एक सीतापुर का है। इस बीच, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लुलु मॉल में हुई हालिया घटनाओं पर नाराजगी जताई है। पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों संग विडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने कहा कि लखनऊ में एक मॉल खुला है जो अपनी व्यवसायिक गतिविधियां चला रहा है। उसको राजनीति का अड्डा नहीं बनाया जाना चाहिए।

हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा पढ़ने की दी थी धमकी
राजधानी लखनऊ का लुलु मॉल उद्घाटन के पहले से ही चर्चा में आ गया था। इसकी खासियत, तस्वीरें, मालिक का नाम, लुलु का मतलब ये सभी चीजें गूगल पर सर्च की जाने लगीं। 10 जुलाई को उद्घाटन करने खुद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे और मॉल के मालिक यूसुफ अली ने खुद ड्राइव कर उन्हें मॉल घुमाया। लेकिन दो दिन बाद ही मॉल में नमाज पढ़े जाने का वीडियो सामने आया और विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और आगे हनुमान चालीसा पढ़ने की बातें कही जाने लगीं।

जानबूझकर विवाद पैदा करने की कोशिश
पुलिस की जांच में पता चला है कि 12 जुलाई को नमाज पढ़ने वाले पैदल आए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि नमाज के समय उनकी दिशा भी गलत थी। युवकों ने 17-18 सेकेंड में नमाज पढ़ी जबकि ठीक से नमाज पढ़ी जाए तो करीब 10 मिनट तक लगते हैं। इससे यह बात साफ हो गई कि चर्चा में आए लुलु मॉल से जोड़कर जानबूझकर विवाद पैदा किया गया।

2 हजार करोड़ में बना है लुलु मॉल
लुलु मॉल नेशनल हाईवे 27 पर है, जो लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे है। इस मॉल के लिए हाईवे के बगल में एक डेडिकेटेड सर्विस लेन भी है। सिटी सेंटर और एयरपोर्ट से इस मॉल में जाने में करीब 20 मिनट का वक्त लगता है। सुशांत गोल्ड सिटी में यह मॉल 1,85,800 स्क्वायर मीटर में बना है। यह लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है, जो सुशांत गोल्फ सिटी में 11 एकड़ में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह मॉल देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से एक है।

Latest articles

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

भांग पीने के बाद निजी कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

भोपाल भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान एक निजी...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...