24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeजनसम्पर्कभांग पीने के बाद निजी कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

भांग पीने के बाद निजी कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

Published on

भोपाल

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों के साथ रंग खेलने और भांग का सेवन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ऐशबाग निवासी कृष्णा नायक (25) के रूप में हुई है। 1 लीटर दूध में 6 गोलियां मिलाकर पी थी भांग मृतक के रिश्तेदार बेनी प्रसाद शर्मा ने बताया कि कृष्णा ने बुधवार शाम को दोस्तों के साथ जमकर होली खेली थी। इस दौरान उसने एक लीटर दूध में भांग की 6 गोलियां मिलाकर अकेले ही पी ली थीं। भांग पीने के बाद उसने दोस्तों के साथ डांस भी किया, लेकिन कुछ देर बाद उसे घबराहट महसूस होने लगी। दोस्त के कमरे में हुए बेहोश पुलिस के अनुसार, घबराहट होने पर कृष्णा एक दोस्त के कमरे में आराम करने गए थे, जहाँ वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

दोस्त उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हार्ट अटैक की आशंका, जांच जारी कृष्णा नायक ने भोपाल से बीटेक किया था और वह एमपी नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान सहित एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read Also :- भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...