10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यफिल्ममेकर अविनाश दास हिरासत में, अमित शाह पर किया था विवादित ट्वीट

फिल्ममेकर अविनाश दास हिरासत में, अमित शाह पर किया था विवादित ट्वीट

Published on

अहमदाबाद

होम मिनिस्टर अमित शाह की फोटो गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल के साथ शेयर करने मामले में गुजरात पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को हिरासत में लिया है। गुजरात पुलिस ने मुंबई से अविनाश दास को हिरासत में लिया है। उन्होंने अमित शाह की एक तस्वीर पूजा सिंघल के साथ ट्विटर पर पोस्ट की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अविनाश दास को आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद लाया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट कमिश्नर डीपी चूड़ास्मा ने कहा कि हमने अविनाश दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है। उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हमारी टीम अहमदाबाद लेकर आ रही है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अविनाश दास के खिलाफ सेक्शन 469 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा आईटी ऐक्ट और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान से जुड़े मामले में भी केस दर्ज किया गया है। अविनाश दास ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक महिला की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह तिरंगा पहने हुए नजर आ रही थी। आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था।

अदालत ने खारिज की थी अविनाश दास की अर्जी
इसके बाद अविनाश दास ने पूजा सिंघल की तस्वीर को अमित शाह के साथ शेयर किया था। इस मामले में अविनाश दास ने प्री-अरेस्ट बेल के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था। ‘अनारकली ऑफ आरा’ मूवी बना चुके अविनाश दास को हिरासत में लेने के लिए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम बीते एक सप्ताह से मुंबई में कैंप कर रही थी। पुलिस ने बताया कि अविनाश दास को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह घर से दफ्तर के लिए जा रहे थे।

अविनाश दास ने शेयर की थी 2017 की तस्वीर
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अविनाश दास को अब मुंबई लाने की तैयारी हो रही है। अविनाश दास ने जो तस्वीर शेयर की थी, वह 2017 के एक इवेंट की थी, जिसमें पूजा सिंघल होम मिनिस्टर अमित शाह से बात करती हुई दिख रही थीं। इस फोटो के चलते ही उनके खिलाफ अमित शाह के सम्मान को ठेस पहुंचाने और लोगों को भ्रमित करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...