10 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यउदयपुर के बाद अब राजस्थान के भरतपुर में बवाल, साधु-संत नाराज, इंटरनेट...

उदयपुर के बाद अब राजस्थान के भरतपुर में बवाल, साधु-संत नाराज, इंटरनेट बंद

Published on

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर जिले के खोह थाना इलाके में पसोपा गांव के पास डेढ़ साल से इलाके की पहाड़ियों से खनन बंद कराने की मांग पर अड़े साधुओं ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसी बीच मंगलवार को यहां साधु नारायण दास के मोबाइल टावर पर चढ़ने से जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की समझाइश के बाद भी साधु टावर से नीचे आने को तैयार नहीं है। बुधवार को दूसरा दिन लगने के बाद भी बाबा नारायण दास टॉवर से नहीं उतरे। साधु की मांग है कि इलाके को वन क्षेत्र में घोषित करने और खनन बंद करने की लिखित में पत्र चाहिए। इसके बाद ही नीचे आने को तैयार हो पाऊंगा | यदि सरकार साधुओं की बात मानती है तो खनन कार्य बंद हो जाएगा। इससे कई कांग्रेस नेताओं को भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

मंत्री की वार्ता के बाद भी साधु चढ़ गया टावर पर
कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और साधुओं की दो दिन पहले सकारात्मक वार्ता हुई थी। मगर इसके दूसरे दिन सुबह साधु नारायण दास वहां लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। बाबा को समझाने की कोशिश में अधिकारी और मंत्री जुटे हुए है, मगर नतीजा फिलहाल शून्य ही है।

प्रशासन ने नेट सेवा की बंद
खनन कार्य बंद कराने की मांग को लेकर साधु संतों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर और पहाड़ी दो तहसीलों में नेट सेवा को बंद कर दिया है। मौके पर सभी अधिकारी और करीब 15 थाना प्रभारी तैनात है। साधु संतों की समझाइश की जा रही है। साधु बाबा नारायण दास की ओर से टॉवर पर चढ़ने के बाद संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने आदेश जारी करते हुए नेट सेवा को बंद कर दिया है ।

आज हो सकता है कुछ फैसला
जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और साधु संतों के बीच फिर से वार्ता हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि साधुओं की मांग वन क्षेत्र घोषित किया जाए । साथ ही खनन कार्य बंद किये जाए की । लिखित पत्र सरकार साधुओं को दे सकती है, जिस पर साधु अड़े हुए है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...