18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: इस्तीफे के सवाल पर 'नाराज' राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने दिया बस...

UP: इस्तीफे के सवाल पर ‘नाराज’ राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने दिया बस एक लाइन का जवाब

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को एक फरमान जारी करके कहा है कि वो अपने राज्यमंत्रियों से तालमेल रखें, साथ ही अपने स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा न करें. ये फरमान ऐसे वक्त में आया है जब कुछ मंत्रियों की नाराजगी की खबर आई है. ऐसी अटकलें हैं कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है.

सूत्रों में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा देने की चर्चा है. हालांकि, सरकार की तरफ से इससे इनकार कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिनेश खटीक शामिल नहीं हुए थे. तब से इस बात ने और जोर पकड़ लिया कि खटीक कहीं न कहीं नाराज हैं.

हालांकि, बुधवार को मीडिया से बात करते हुए जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक अभी ऐसी खबरों को नकार रहे हैं. इस्तीफे के सवाल पर दिनेश खटीक ने कहा कि कोई विषय नहीं है. हालांकि, खटीक इससे ज्यादा कुछ नहीं बोले और गाड़ी में बैठकर चले गए, लेकिन उनके हाव-भाव से सबकुछ ठीक-ठाक नहीं नजर आ रहा है.

वीडियो से साफ है कि दिनेश खटीक नाराज हैं लेकिन इस्तीफे पर कुछ नहीं बोलना चाहते. सिर्फ इतना ही कहते निकल गए कि कोई विषय नहीं है. दिनेश खटीक इसलिए नाराज बताए जा रहे हैं कि उनके अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं. दिनेश खटिक ने कई तबादलों की लिस्ट दी थी लेकिन अधिकारियों ने उनसे कैबिनेट मंत्री से बात करने को कहा था.

जलशकि मंत्रालय के राज्यमंत्री होने के बावजूद दिनेश खटीक की बिल्कुल नहीं सुनी जा रही थी, इसलिए नाराज दिनेश खटीक को लेकर चर्चा है कि उन्होंने सीएम को इस्तीफा का पत्र दे दिया है. इसके बाद वह कहीं चले गए थे. सुबह फिर सामने आए और एक लाइन का जवाब दिया. इस बीच सरकार ने इस्तीफे की खबर का खंडन किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this