10 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यधान के सूखते पौधों को देखकर चीत्कार मारता किसान...गोपालगंज का वायरल वीडियो...

धान के सूखते पौधों को देखकर चीत्कार मारता किसान…गोपालगंज का वायरल वीडियो देखकर पसीज जाएगा कलेजा

Published on

गोपालगंज

बारिश नहीं होने से बिहार में किसानों के क्या हालात हैं इसकी बानगी गोपालगंज के एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। गोपालगंज जिले में सूखे से हर तबका परेशान हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी हैं। बारिश नहीं होने के चलते धान के पौधों को सूखते हुए देखकर एक किसान भावुक हो गया। वह खेत में बैठकर चीत्कार मारकर रो रहा है। किसान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में कम बारिश होने के चलते कितना बुरा हाल है। बारिश नहीं होने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।

वायरल वीडियो में युवा किसान लगातार अपने सूखे हुए खेत में धान की फसल को पकड़कर चीत्कार मारकर रो रहा है। रोने के साथ ही वह आसामन की तरफ इशारे करते हुए बादल से गोपालगंज जिले में बारिश कराने की अपील करता हुआ दिख रहा है। 30 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ़ तौर से दिख रहा है कि कैसे एक लड़का खेत पर हाथ पीट-पीटकर रो रहा है। वह बार-बार बोल रहा है- ‘हे बरखा माता गोपालगंज में बारिश जम के बरसो। अगर गोपालगंज के लोगों ने कोई पाप किया है तो उसके बदले में वह आपसे माफी मांगता है। बरखा माता गोपालगंज के लोगों को माफ कर दो। जिले में इतनी बारिश हो कि यहां जो भी फसल सूख रहे हैं वह दोबारा लहलहा उठे।’

दरअसल, गोपालगंज पिछले कई दिनों से सूखे की चपेट में है। यहां पर कुछ दिन पहले गंडक नदी में वाल्मिकी नगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था, जिससे जिले के निचले इलाके में बाढ़ के आसार दिखने लगे थे। दूसरी तरफ से जिले में बारिश नहीं हुई है, जिसकी वजह से जिले में धान की फसल सूखने लगी है।

ऐसे हालात में गोपालगंज के इस युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़का बार-बार बादल से बरखा से बारिश होने की अपील कर रहा है। गोपालगंज के लोगों के पाप के लिए खुद माफी मांग रहा है और गोपालगंज में जमकर बारिश होने की अपील कर रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वायरल वीडियो में रोने और हाथ पटककर बरखा बरसने की अपील करने वाले लड़के का क्या नाम है और वह कहां का रहने वाला है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...