10 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यपरिवार को लंच पर ले गए थे बाहर, बीच रास्ते में कार...

परिवार को लंच पर ले गए थे बाहर, बीच रास्ते में कार रोक लगाई आग… शख्स की मौत, पत्नी-बेटे की हालत स्थिर

Published on

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर से बेहद दर्दनाक खबर आई है। यहां एक शख्स ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी पत्नी और बेटे समेत कार में आत्मदाह कर लिया। इस घटना में शख्स की मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटे का इलाज जारी है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित के पास से एक स्यूसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि वह आर्थिक तंगी के कारण ऐसा कदम उठा रहे हैं।

बेलतरोडी पुलिस के इंस्पेक्टर चंद्रकांत यादव ने कहा, ‘कल एक शख्स ने पत्नी और बेटे समेत खुद को आग लगा ली। पत्नी और बेटे का इलाज जारी है, दोनों की हालत स्थिर है। सुइसाइड नोट के अनुसार, शख्स की 2014 तक एक वर्कशॉप है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने वीभत्स कदम उठाया।’

मृतक की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर में बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के खपरी पुनर्वसन इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जैताला निवासी रामराज गोपालकृष्ण भट (58) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी संगीता भट (55) और बेटा नंदन (30) गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के साथ लंच के लिए बाहर गए थे
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘मृतक के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने कथित तौर पर कहा है कि वह आर्थिक संकट के कारण अपना जीवन समाप्त कर रहा है।’ पुलिस ने बताया कि रामराज परिवार को दोपहर के भोजन के लिए बाहर लेकर गया था।उन्होंने बताया कि खपरी पुनर्वसन पहुंचने के बाद उसने अचानक अपनी, पत्नी और बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ बेलतरोड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...