10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedTwitter से शुरू हुई ऋतिक- सबा की लव स्टोरी! कब करेंगे शादी

Twitter से शुरू हुई ऋतिक- सबा की लव स्टोरी! कब करेंगे शादी

Published on

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. होना तो बनता है, आखिर ऋतिक रोशन को एक नया हमसफर मिल गया है. सबा आजाद संग ऋतिक रोशन की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. ऋतिक और सबा एक दूसरे संग प्यार की नई दास्तां लिख रहे हैं.

क्या शादी कर रहे हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद?
ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी तो अक्सर ही चर्चा में बनी रहती है. लेकिन अब कपल की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं और शादी करके अपने रिश्ते को नया मुकाम देना चाहते हैं. हालांकि, इंडिया टुडे डॉट इन को करीबी सूत्र ने बताया है कि ऋतिक और सबा को शादी की कोई जल्दी नहीं है.
सम्बंधित ख़बरें

कैसे शुरू हुई ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी?
ऋतिक रोशन और सबा आजाद शादी कब करेंगे ये तो वही बता सकते हैं, लेकिन अगर शादी की बात हो ही रही है तो आइए कपल की स्वीट और फिल्मी लव स्टोरी के बारे में भी जान लेते हैं. क्या आपको मालूम है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद पहली बार कब और कैसे मिले थे? आपको जानकर शायद हैरानी होगी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक और सबा की लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई है.

जी हां, दोनों के प्यार की दास्तां ट्विटर से शुरू हुई है. ऋतिक ने सबसे पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सबा और एक रैपर थे, उसी के बाद से दोनों की दोस्ती शुरू हुई. सबा ने ऋतिक को उनके एप्रिसिएशन के लिए थैंक्यू बोला था और इस तरह डीएम के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. तब से अब तक ऋतिक और सबा एक दूसरे के साथ हैं.

ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे संग साय की तरह साथ रहते हैं. दोनों अक्सर ही एक दूसरे संग रोमांटिक टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं. दोनों एक दूसरे का साथ पाकर काफी खुश हैं. फैंस तो यही चाहते हैं कि कपल जल्द से जल्द शादी करके दो से एक हो जाएं, अब देखते हैं कि ऋतिक और सबा कब अपनी शादी की गुड न्यूज देते हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...