21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यनूपुर शर्मा का समर्थन करने पर वकील के घर के बाहर लगे...

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर वकील के घर के बाहर लगे ‘सर तन से जुदा’ वाले पोस्टर

Published on

गाजियाबाद,

गाजियाबाद में नूपुर शर्मा का समर्थन करने और कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने पर एक वकील को जान से मारने की धमकी मिली है. इतना ही नहीं वकील के घर के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, इनमें लिखा है ‘सर तन से जुदा’. उधर, वकील ने पुलिस से इसकी शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके का है. यहां आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले वकील सतेंद्र भाटी के घर के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने धमकी भरे पोस्टर लगा दिए. इन पोस्टर में लिखा था, ‘सर तन से जुदा’. इतना ही नहीं इन पोस्टर के साथ गाली गलौज से भरा पत्र भी चस्पा किया गया है. इस पत्र में नूपुर शर्मा और कन्हैया लाल के समर्थन करने पर वकील को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है.

दरअसल सत्येंद्र भाटी ने अभी कुछ समय पहले कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था . माना जा रहा है कि इसके बाद से सतेंद्र भाटी असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गए और उन्हें इस तरह की धमकी दी गई है. इस मामले में सतेंद्र भाटी ने टोनिका सिटी थाने में शिकायत भी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही वकील को सुरक्षा भी दी गई है. इससे पहले लोनी में एक व्यापारी को ऐसी ही धमकी भरा पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

क्या है ‘सर तन से जुदा’?
दरअसल, नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था. नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं. इसके बाद एक दूसरा वर्ग नूपुर शर्मा के समर्थन में भी आ गया. इसके बाद धमकियों का दौर शुरू हुआ. अजमेर दरगाह के मौलवी गौहर चिश्ती ने नूपुर शर्मा के लिए ‘सर तन से जुदा’ जैसा विवादित बयान दिया था. हालांकि, इसके बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इसके बाद नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले कई लोगों को इस तरह की ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this