10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedकर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब इस कंपनी में हर तीसरे महीने प्रमोशन और...

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब इस कंपनी में हर तीसरे महीने प्रमोशन और बढ़ेगी सैलरी

Published on

नई दिल्ली,

आईटी सेक्टर (IT Sector) इन दिनों कर्मचारियों के नौकरी छोड़कर जाने की समस्या से परेशान है. छोटी आईटी कंपनियां ही नहीं बल्कि टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys) और विप्रो (Wipro) जैसी दिग्गज आईटी कंपनियां भी इस समस्या से परेशान हैं. इससे निजात पाने के लिए विप्रो ने एक अनोखी योजना तैयार की है. कर्मचारियों को जोड़े रखने के लिए विप्रो ने हर तिमाही यानी हर तीन महीने पर सैलरी हाइक और प्रमोशन देने की तैयारी कर ली है.

विप्रो सीईओ डेलापोर्टे ने दी ये जानकारी
विप्रो के चीफ एक्सीक्यूटिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर थिएरी डेलापोर्टे ने जून तिमाही का फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विप्रो में अब हर कर्मचारियों को तिमाही आधार पर प्रमोशन मिलेगा और इसकी शुरुआत जुलाई यानी इसी महीने से हो जाएगी. इसी तरह विप्रो हर तीन महीने पर कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाने वाली है. इसका लाभ कर्मचारियों को अगली तिमाही यानी सितंबर से मिलने लगेगा.

डेलापोर्टे ने कहा, ‘हमने टैलेंट में जो इन्वेस्टमेंट किया है, मुझे लगता है उसका परिणाम मिलने लगा है. आपको याद दिला दें कि हमने तिमाही के आधार पर प्रमोशन देने की नीति का ऐलान किसा है, जो काफी नया है. इससे पहले हम भी सालाना साइकल के हिसाब से काम कर रहे थे. तिमाही साइकल के आधार पर प्रमोशन इसी महीने से प्रभावी हो जाएगा, जबकि पात्र कर्मचारियों के लिए सैलरी हाइक सितंबर से लागू हो जाएगा.’

हायरिंग में टीसीएस, एचसीएल टेक से आगे विप्रो
आपको बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान विप्रो ने टीसीएस और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों से भी ज्यादा हायरिंग की. इस दौरान विप्रो के कर्मचारियों की संख्या 15,446 बढ़ी और 30 जून 2022 तक इनकी संख्या बढ़कर 2,58,574 पर पहुंच गई. इस दौरान कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की दर मार्च तिमाही के 23.8 फीसदी से कुछ कम होकर 23.3 फीसदी पर आ गई. डेलापोर्टे ने इस बारे में कहा कि विप्रो छोड़कर जाने वालों की दर में लगातार तीन तिमाही से कमी आ रही है.

प्रॉफिट कम हुआ, पर बढ़ गया राजस्व
विप्रो ने बुधवार को जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया. कंपनी को जून तिमाही में टैक्स भरने के बाद 2,563.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ, जो साल भर पहले यानी जून 2021 तिमाही के 3,242.6 करोड़ रुपये की तुलना में 20.93 फीसदी कम है. मार्च तिमाही की तुलना में भी प्रॉफिट में 16.96 फीसदी की गिरावट आई. कंपनी का राजस्व जून तिमाही में सालाना आधार पर 15.51 फीसदी बढ़कर 22,001 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. तिमाही आधार पर इसमें 2.98 फीसदी की तेजी आई.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...