12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभेल न्यूज़न हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर और न ही भेल के कैंटीन में...

न हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर और न ही भेल के कैंटीन में सुधार

Published on

– यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा जीएम को ज्ञापन

भोपाल

गुरूवार को भेल कारखाने की प्रतिनिधि यूनियन हेस्टू एचएमएस के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ एचएमएस, केटीयू तथा यूएमएस के पदाधिकारियों ने भेल के अपर महाप्रबंधक एवं डीआरओ डब्ल्यूईएक्स तथा एमओडी राजीव सरना से मुलाकात कर रिवार्ड स्कीम चालू कराने, कैंटीन व्यवस्था में सुधार,कस्तूरबा हास्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर , पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कराने तथा उत्पादन से जुड़ी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जीतेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में उपरोक्त समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने की मांग की।

केटीयू के महामंत्री मो. फारुख, यूएमएस के अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना,संजय गुप्ता तथा सेंथिल कुमार ने उपरोक्त समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए रिवार्ड स्कीम को अतिशीघ्र लागू कराने की मांग की। प्रारम्भ में उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया।

प्रतिनिधि मंडल में ,एचएमएस के राजेन्द्र कुमार,सुभाष चौहान,सतेंद्र सिंह,योगेश जाटव,अशोक गजभिये,सुरेश सैनी,राजेश यादव,गिरीश कुमार सिंह, चंद्र शेखर तथा श्रीमती राजकुमारी सैनी , केटीयू व्हीएस चाहर,आरएस अरोरा, मो.हाजिक,जितेंद्र लोहट,विकास तिवारी, तथा महेंद्र विष्वकर्मा, यूएमएस के राजभान सिंह मरकाम, घनश्याम बोबाड़े,रामनारायण गोंड, अखिलेश राठौर तथा राखी कासदे शामिल थी। यह जानकारी अमर सिंह राठौर ने दी ।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...