21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपंजाब मुख्यमंत्री चुनाव में शहबाज शरीफ के बेटे की जीत, धरा रह...

पंजाब मुख्यमंत्री चुनाव में शहबाज शरीफ के बेटे की जीत, धरा रह गया इमरान खान का ‘हसीन’ सपना

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में मुख्यमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में हमजा शहबाज ने जीत हासिल की है। हमजा शहबाज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हैं। उन्होंने उन्होंने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार परवेज इलाही को हराया है। हालांकि, यह जीत काफी विवादित है, ऐसे में मामला पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में जाना तय है। वोटिंग से ठीक पहले पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष दोस्त मोहम्मद मजारी ने फैसला सुनाया कि पार्टी प्रमुख चौधरी शुजात के पत्र को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव में पीएमएल-क्यू सदस्यों के वोटों की गिनती नहीं की जाएगी।

हमजा को मिले इलाही से तीन वोट ज्यादा
मजारी के अनुसार, हमजा शहबाज को 179 वोट मिले जबकि परवेज इलाही को 176 वोट मिले। जब सदन के अंदर मतदान चल रहा था, तभी ऐसी खबरें आई कि पीएमएल-क्यू अध्यक्ष चौधरी शुजात हुसैन ने इलाही की उम्मीदवारी से खुद को दूर करते हुए एक पत्र लिखा था। इसी पत्र के आधार पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने उनकी पार्टी के विधायकों के वोट को गिना ही नहीं। एक दिन पहले ही चौधरी शुजात हुसैन ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की थी। इससे पहले जरदारी ने शुजात को एक पत्र लिखने के लिए कहा था, जिसमें पीएमएल-क्यू के सांसदों को इलाही को वोट नहीं देने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

शुजात हुसैन ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार का किया था विरोध
जियो न्यूज के पत्रकार हामिद मीर ने पीएमएल-क्यू की मूनिस इलाही के हवाले से कहा कि शुजात ने परवेज को पीटीआई के उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने से इनकार कर दिया था। इसके तुरंत बाद, मूनिस ने ट्वीट कर साफ किया कि पीएमएल-क्यू और पीटीआई की एक संयुक्त संसदीय बैठक में सर्वसम्मति से परवेज को मुख्यमंत्री चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया गया था।

विधानसभा उपचुनाव में इमरान की पार्टी में मारी थी बाजी
चंद दिनों पहले हुए पंजाब विधानसभा उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने बाजी मारी थी। यह उपचुनाव इमरान की पार्टी के विधायकों के पाला बदलने के कारण हुआ था। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित करते हुए फिर से चुनाव के आदेश दिए थे। इस जीत के बाद इमरान ने दावा किया था कि पंजाब की जनता शहबाज शरीफ की पार्टी के विरोध में है।

Latest articles

पंजाब में मौसमी बीमारियों का प्रकोप: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी मरीजों की जीवनरेखा

चंडीगढ़। पंजाब में बदलते तापमान और उमसभरी गर्मी के आगमन के साथ ही मौसमी...

ईरान युद्ध का असर मध्य प्रदेश की बस सेवाओं पर, किराया बढ़ाने की मांग तेज

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान युद्ध के दूरगामी असर अब मध्य प्रदेश...

220 किलो के ‘सुल्तान’ की दी जाएगी कुर्बानी, 8 लाख का ऑफर भी मालिक ने ठुकराया

इंदौर। देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का...

करोंद के कोरल कासा बंगलो में लगी भीषण आग, एसी में ब्लास्ट से गृहस्थी का पूरा सामान खाक

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद स्थित कोरल कासा बंगलो के एक मकान...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...