26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमक्‍का में यहूदी के घुसने पर भड़के सऊदी ने लिया ऐक्‍शन, गैर...

मक्‍का में यहूदी के घुसने पर भड़के सऊदी ने लिया ऐक्‍शन, गैर मुस्लिमों के जाने पर बैन क्यों?

Published on

रियाद

सउदी अरब में एक यहूदी अमेरिकी पत्रकार के चोरी छुपे मक्का में जाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। ऑनलाइन विरोध होने के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने यहूदी पत्रकार को मक्का शहर में घुसने में मदद की। इज़राइल के चैनल 13 के पत्रकार गिल तमारी ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो डाला था, जिसमें वह मक्का शहर में थे। उनका ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो लोग भड़क उठे और इस मामले में एक्शन को लेकर आवाज उठाई।

सउदी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक गैर मुस्लिम पत्रकार को शहर में एंट्री कराने और सुविधा देने के लिए एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने पत्रकार का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि वह एक एक अमेरिकी नागरिक है। गिरफ्तार शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 10 मिनट के वीडियो में तमारी माउंट अराफात पर हैं, जहां मुस्लिम तीर्थयात्री हज यात्रा के दौरान प्रार्थना के लिए इकट्ठा होते हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग
गिल तमारी ने स्पष्ट किया कि वह जानते हैं कि वह जो कर रहे हैं वह गैरकानूनी है। आगे वह कहते हैं कि वह सिर्फ एक ऐसी जगह दिखाना चाहते हैं जो हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों के लिए महत्वपूर्ण है। भले ही तमारी ने अपने कारणों को बताया हो, लेकिन सउदी के सोशल मीडिया में इसे गलत माना गया। सऊदी अरब में इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाया गया। यहां तक कि कई इजरायली समर्थकों ने भी तामरी की निंदा की।

मक्का में क्यों नहीं जा सकते गैर मुस्लिम
इस्लाम में मक्का सबसे प्रमुख शहर है। लेकिन इस शहर में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। गैर-मुस्लिम मक्का शहर के रास्ते से यात्रा भी नहीं कर सकते हैं। अगर कोई गैर-मुस्लिम मक्का में प्रवेश करने का प्रयास करता है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कुरान की आयत 9:28 में इस बात का जिक्र है कि गैर मुस्लिमों को ग्रैंड मस्जिद के पास नहीं आना चाहिए। इसके साथ ही इस्लाम को मानने वाले लोग शांति से अपनी इबादत कर सकें इसलिए भी गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...