9 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्ययूपी में राजनीतिक सरगर्मी के बीच सीएम योगी का दिल्ली दौरा, तेज...

यूपी में राजनीतिक सरगर्मी के बीच सीएम योगी का दिल्ली दौरा, तेज हुआ अटकलों का दौर

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक बार फिर दिल्ली जाएंगे। सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देने पहुंचेंगे। इससे पहले योगी आदित्‍यनाथ निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए दिल्ली में हुए रात्रिभोज में शामिल होने के बाद शुक्रवार रात लखनऊ लौट आए थे। अब 24 जुलाई कीीी सुबह वह फिर मंत्री परिषद की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

दरअसल यूपी में तबादलों को लेकर चल रहे विवाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचेगे, जहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होने की संभावना है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम देश की राजधानी में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली में 24 जुलाई को बीजेपी की होने वाली बैठक को लेकर भी संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

निवर्तमान राष्ट्रपति के यहां डिनर कार्यक्रम में हुए शामिल
दरअसल, 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए यहां रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के विदाई रात्रिभोज में शामिल हुईं।

दिनेश खटीक से हुई थी सीएम योगी की मुलाकात
इससे पहले बीते गुरुवार को जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे थे। दिनेश खटीक के अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद थे। खटीक को बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के बाद बाहर निकले दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। गौरतलब है कि दिनेश खटीक ने अपने विभाग के अफसरों पर कई आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह को इस्‍तीफा भेज दिया था। इसके बाद यूपी के राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कहा यह भी जा रहा है कि मंत्री जितिन प्रसाद और ब्रजेश पाठक भी नाराज चल रहे हैं।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...