12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यअखिलेश ने दिया 'तलाक' राजभर को भी कबूल, बताया-किससे होगा अगला 'निकाह'

अखिलेश ने दिया ‘तलाक’ राजभर को भी कबूल, बताया-किससे होगा अगला ‘निकाह’

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को करारा जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल के जरिए डेढ़ लाइन का संदेश दे दिया कि जहां सम्‍मान मिले, जहां चाहें वहां चले जाएं। इस पर पलटवार करते हुए सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ‘तलाक कबूल है।’ हालांकि उन्‍होंने यह नहीं बताया कि अगला सियासी ‘निकाह’ किससे करेंगे? मीडिया के बार-बार पूछने के बाद भी राजभर ने अपने अगले कदम के बारे में पत्‍ते नहीं खोले।

उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव के फैसले का हम सम्‍मान करते हैं। तलाक कबूल है। उन्‍होंने चेतावनी के लहजे में यह भी कहा कि 2024 का चुनाव आने दीजिए। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो लोग बूथ नहीं जीत सकते वे अखिलेश यादव नवरत्‍न हैं। उन्‍होंने कहा कि अख‍िलेश के साथ मैं दलितों, वंचितों और समाज में अतिपिछड़ों की लड़ाई लड़ने गया था लेकिन चुनाव में उन्‍होंने जैसा किया, जब पहले चरण का चुनाव हुआ तभी मैंने कहा कि अति पिछड़ों को टिकट दें। कश्‍यप, पाल, प्रजापति, नाई, गोंड, कुम्‍हार, कोहार, लोहार, धोबी, पासी, खटीक जैसी जातियों के नेताओं को टिकट दीजिए लेकिन हमारी बात उनको नहीं जमती थी।

आजादी के 75 साल से जो जातियां ठगी गईं, उन जातियों ने वोट तो दिया लेकिन उनको हिस्‍सा नहीं मिला। हम उनके लिए लड़ते रहे। अखिलेश यादव को इस बात का बुरा लगता रहा।

ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश चाहते थे कि मैं उनके सुर में सुर मिलाकर बात करूं। वो जो कहें वही बोलूं लेकिन ओमप्रकाश राजभर किसी के सुर में सुर मिलाकर बोलने के लिए पार्टी नहीं बनाया है। हम जिनके लिए लड़ते हैं। उनके लिए बोलते रहते हैं। आज भी मैं कह रहा हूं। 2022 के चुनाव में हमने देखा कि सपा के पास कश्‍यप, राजभर जैसी जातियों को देने के लिए नहीं है इसलिए अखिलेश यादव ने आज जो किया हम उसका स्‍वागत करते हैं।

हम यदि सीएम योगी से किसी समस्‍या के लिए मिलें तो वो बहुत बड़ा गुनाह है। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव मिलें तो बहुत अच्‍छा है? दूध का दूध, पानी का पानी सामने आएगा कि कौन क्‍या कर रहा है। 2024 का चुनाव आते-आते फाइनल हो जाएगा।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...