12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यपार्थ चटर्जी की करीबी मोनालिसा भी ED के रडार पर, 10 फ्लैट्स...

पार्थ चटर्जी की करीबी मोनालिसा भी ED के रडार पर, 10 फ्लैट्स की हैं मालकिन

Published on

आसनसोल,

पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाला में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की एक और करीबी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर है. जानकारी के मुताबिक, काजी नजरूल यूनिवर्सिटी में बंगला की प्रोफेसर मोनालिसा दास तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी हैं. उधर, भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी दावा किया है कि पार्थ चटर्जी की करीबी मोनालिसा दास ईडी के रडार पर हैं. उन्होंने कहा कि मोनालिसा के नाम पर 10 फ्लैट रजिस्टर्ड है. वह बांग्लादेश से भी जुड़ी हुई है.

मोनालिसा दास आसनसोल में एसबी गोराई रोड पर विवेकानंद पल्ली में किराए के मकान में रहती थीं. बताया जा रहा है कि मोनालिसा इस इलाके में करीब पांच साल तक किराए के मकान में अकेली रहती थीं. फिलहाल, मकान मलिक से बात करने पर जानकारी मिली कि वह पिछले दो हफ्ते से घर नहीं आई है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के टीचर भर्ती घोटाले में ईडी ने करवाई करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है. अर्पिता के घर पर छापेमारी कर ईडी ने 21.20 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. इसके बाद अब ईडी ने पार्थ चटर्जी की एक और करीबी मोनालिसा दास को रडार पर रखा है.

बताया जा रहा है कि बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में मोनालिसा की कई संपत्तियां हैं. अब तक मोनालिसा के कई फ्लैट और जमीन का खुलासा हुआ है. ईडी के अधिकारी ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इन संपतियों का पार्थ चटर्जी के साथ कोई लेना-देना है या नहीं.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...