10 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यचिराग के सीने से लिपटकर रोने लगी लड़की, रुकने का नाम नहीं...

चिराग के सीने से लिपटकर रोने लगी लड़की, रुकने का नाम नहीं ले रहे थे आंसू

Published on

नवादा

नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में 17 जुलाई को अनुसूचित जाति के एक घर में रात के अंधेरे में पुलिस ने घुसकर एक लड़की के साथ कथित रूप से बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए पिटाई की। इस घटना के बाद आज शनिवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने शनिवार को सरौनी पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान चिराग पासवान को देखते ही पीड़ित लड़की उनसे लिपटकर रोने लगी। रोते हुए पीड़ित लड़की ने चिराग पासवान से कहा- ‘हमें न्याय चाहिए।’ चिराग पासवान ने पीड़ित नेहा से घटना की पूरी दास्तां सुनी और घटना पर पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की।

ऐसी घटना से गुंडे और पुलिस में अंतर ही कहां रह जाता है: चिराग
चिराग पासवान ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि एक सम्मानित व्यक्ति के घर में रात साढ़े 12 बजे सिर्फ शक के आधार पर प्रशासन बगैर महिला पुलिस के दरवाजा तोड़कर घर में घुसती है और अकेली लड़की के साथ गाली गलौज- मारपीट करती है। वास्तव में यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में गुंडे और पुलिस में अंतर ही कहां रह जाता है। चिराग पासवान ने कहा कि इतने गंभीर मामले में नवादा एसपी बेखबर है, जो बड़े ही शर्म की बात है।

चिराग ने पूछा- अभी तक पुलिस ने एफआईआर क्यों नहीं की
जमुई सांसद चिराग ने कहा कि इस दरम्यान महिला थाना प्रभारी नीलम कुमारी को जब पूर्व सांसद अरुण सिंह ने फोन किया और पूछा कि अभी तक पीड़िता का FIR दर्ज क्यों नहीं हुई है तो महिला थानाध्यक्ष ने फोन काट दिया। चिराग पासवान ने पूछा कि अभी तक पुलिस ने एफआईआर क्यों नहीं की है।

घटना को लेकर सीएम, DGP IG से मिलेंगे: चिराग
वहीं सांसद चिराग ने नवादा एसपी को भी फोन कर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घटना में जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर वे मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी एवं अन्य सभी लोगों मिलेंगे और हर हाल में पीड़ित नेहा को न्याय दिलाया जाएगा।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...