12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालसिंधिया मेरे बेटे जैसे... कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महाराज को बताया...

सिंधिया मेरे बेटे जैसे… कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महाराज को बताया कुर्सी-प्रेमी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से किसी झगड़े से इनकार किया है। सिंधिया को अपने बेटे जैसा बताते हुए दिग्विजय ने कहा है कि उनके पिता माधवराव को कांग्रेस में लाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। वे तो ज्योतिरादित्य को मुख्यमंत्री बनाने के भी पक्ष में थे, लेकिन पिछला लोकसभा चुनाव हारने के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने तो कमलनाथ और सिंधिया के बीच समझौता कराने की भी कोशिश की, लेकिन सिंधिया अति महत्वाकांक्षा के शिकार हो गए। वे कुर्सी से दूर नहीं रह सकते। इसलिए कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चले गए।

दिग्विजय ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पतन के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदार बताया। दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस छोड़ने वाले हर विधायक को 20 से 35 करोड़ रुपये दिए और सिंधिया ने सौदा पटाया।

दिग्विजय ने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई को साजिश करार दिया है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में दिग्विजय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में पैसों का कोई लेन-देन नहीं हुआ। ईडी इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ कर चुकी है जबकि उनके खातों से न पैसे निकले, न ही खातों में पैसे जमा हुए। ऐसे में इस मामले में पैसों की चोरी या गबन का आरोप निराधार है। यह केवल गांधी-नेहरू परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

शनिवार शाम को सवाल-जवाब के दौरान दिग्विजय ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले फैसले लेते हैं, फिर उस पर सोचते हैं। इसलिए उनके फैसलों के उल्टे नतीजे सामने आते हैं। दिग्विजय ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के मुद्दों पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...