7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedपंचतत्व में विलीन हुए 'मलखान', पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, को-स्टार्स ने...

पंचतत्व में विलीन हुए ‘मलखान’, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, को-स्टार्स ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Published on

‘भाबीजी घर पर है’ फेम दीपेश भान उर्फ मलखान का शनिवार सुबह निधन हो गया. दीपेश की मौत की खबर सुनकर फैन्स और उनके को-स्टार्स को भारी झटका लगा है. परिवार और इंडस्ट्री के लोग उनके इस तरह इतनी कम उम्र में चले जाने से स्तब्ध हैं. दीपेश भान का अंतिम संस्कार हो गया है. वह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. सोशल मीडिया पर दीपेश भान के अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है. इसमें दिवंगत एक्टर की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल होता नजर आ रहा है.

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अंतिम दर्शन के लिए दीपेश भान के सभी को-स्टार्स मौजूद रहे. सभी ने नम आंखों से एक्टर को विदाई दी. किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि दीपेश भान हमारे बीच नहीं रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि दीपेश का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ है. उनकी आंखों से भी खून निकल रहा था. वह क्रिकेट खेल रहे थे. जब तक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, वह दम तोड़ चुके थे.

‘भाबीजी घर पर हैं’ के को-स्टार आसिफ शेख ने हिन्दुस्तान टाइम्स संग इंटरव्यू में बताया था कि दिवंगत एक्टर सुबह 7 बजे जिम गए थे. वहां से लौटते हुए वह बिल्डिंग के कम्पाउंड में क्रिकेट खेलने लगे थे. दीपेश ने एक ओवर खेला. बॉल उठाने के लिए झुके. उठे. हल्का लड़खड़ाए और गिर गए. उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. भान को पास ही के अस्पताल लेकर जाया गया जो घर से केवल पांच मिनट की ही दूरी पर था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शो की को-स्टार नेहा पेंडसे भी दीपेश भान के इस तरह चले जाने से बेहद दुखी हैं. उन्होंने ई-टाइम्स संग बातचीत में कहा कि मैं इस बारे में सुनकर शॉक्ड हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे रिएक्ट करूं. मैं फिलहाल मुंबई में नहीं हूं और मैं जल्द दीपेश भान के घर पहुंचने की तैयारी कर रही हूं. मैं अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जा रही हूं. दीपेश भान ‘भाबीजी घर पर हैं’ के अलावा ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला,’ ‘एफआईआर’ समेत ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शो में काम किया था. दीपेश दिल्ली पढ़ाई करने के बाद साल 2005 में मुंबई आ गए थे. उन्होंने शादी मई 2019 को दिल्ली में शादी की थी. जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...