22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपिता ही कातिल...ग्राइंडर से काटी बेटे की बॉडी, फिर अलग-अलग जगह फेंक...

पिता ही कातिल…ग्राइंडर से काटी बेटे की बॉडी, फिर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे टुकड़े

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के अहमदाबाद के वासणा एरिया में बिना सिर, हाथ और पैरों के अज्ञात युवक का शव मिला था. इस घटना के 5 दिन बाद वासणा से करीब 3 किलोमीटर दूर एलिजब्रिज इलाके से कटे हुए पैर मिले. इस घटना को लेकर पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस का कहना है कि शव 21 साल के हितेश नाम के युवक का है और उसकी हत्या उसके बुजुर्ग पिता ने की है. आरोपी पिता ने ग्राइंडर से बेटे की बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े किए. इसके बाद कचरे की काली पॉलीथिन में डालकर अंगों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में 22 जुलाई को हाथ, पैर और सिर कटी लाश मिली थी. पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या उसके पिता ने ही की है. पुलिस के अनुसार, बेटा शराब और ड्रग्स का आदी था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक, बेटे की हत्या के बाद आरोपी पिता सूरत गया था. सूरत से अवध एक्सप्रेस के जरिए गोरखपुर जाने की फिराक में था, उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गोरखपुर में दर्शन करने के बाद आरोपी वहां से नेपाल भागना चाहता था.

शराब का आदी था बेटा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले 5-6 साल से उसका बेटा शराब और नशे का आदी था, उस दिन भी वो शराब पीकर पैसे मांग रहा था. पैसे देने से मना किया तो वह पिता को मारने लगा. इसके बाद पिता ने घर में रखे पत्थर से उसके सिर परवार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

ग्राइंडर मशीन से किए टुकड़े
बेटे मौत के बाद आरोपी पिता अहमदाबाद के कालूपुर बाजार गया, वहां से ग्राइंडर मशीन ले आया. इसके बाद उसने बेटे के शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए. फिर उन टुकड़ों को कचरे वाली काली पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगह पर फेंक दिया था.अब तक पुलिस को शरीर और पैर बरामद हुए हैं. अभी तक की पूछताछ में बेटे की नशे की आदत के चलते पिता द्वारा उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this