17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यUP: 'लव जिहाद' में फंसाने हायर की गई लड़की, BJP नेता ने...

UP: ‘लव जिहाद’ में फंसाने हायर की गई लड़की, BJP नेता ने इसलिए रचा षडयंत्र

Published on

कासगंज,

उत्तर प्रदेश के कासगंज में 15 जुलाई को हुए लव जिहाद मामले में नया मोड़ सामने आया है. दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की कोर्ट में अपने ही बयानों से मुकर गई. उसने बताया कि उसे मुस्लिम लड़के प्रिंस कुरैशी को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने के लिए हायर किया गया था. पुलिस ने इस आरोप में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाउपध्याक्ष अमन चौहान सहित दो युवकों को अरेस्ट कर न्यायालय में पेश किया. लेकिन यहां से उन्हें आग्रिम जमानत मिल गई है.मामला कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के कस्बा का है. यहां 15 जुलाई को दिल्ली की रहने वाली महिला ने गंजडुंडवारा कस्बे के ही रहने वाले एक विशेष समुदाय के युवक प्रिंस कुरैशी पर नाम बदलकर दुष्कर्म करने आरोप लगाया था.

महिला के मुताबिक, एक युवक ने पहले मोनू गुप्ता बनकर उससे फेसबुक के जरिए दोस्ती की. फिर मोबाइल नंबर एक दूसरे से शेयर किए. दोनों फोन पर भी बात करने लगे और आगे की योजना भी बनाने लगे थे. इसी बीच 15 जुलाई को मोनू से मिलने वह दिल्ली से गंजडुंडवारा चली आई. यहां पर लाल रंग की कार में मोनू ने उसे बैठाया. तभी मोनू के मोबाइल पर उसकी मां फोन आया. जैसे ही उसने ‘अम्मी जान’ करके बात की, तो महिला को पता चला कि मोनू मुस्लिम है और उसका असली नाम प्रिंस कुरैशी है. महिला ने आरोप लगाया कि मोनू ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया.

पैसों के लेन-देन का मामला
लेकिन कोर्ट में जब सुनवाई हुई तो मामला साफ हो गया. लड़की ने बताया कि उसे प्रिंस को दुष्कर्म मामले में फंसाने के लिए बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाउपध्याक्ष अमन चौहान सहित दो युवकों ने हायर किया था. दरअसल, उनका अमन चौहान का प्रिंस कुरैशी के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था. इसी बात से गुस्सा होकर अमन ये षड्यंत्र रच डाला.

पुलिस ने नहीं की थी FIR दर्ज
मामले की शिकायत लेकर जब लड़की पुलिस थाने पहुंची तो उन्हें यह केस फर्जी लगा. उन्होंने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर लिया. लेकिन इसी बीच हिंदूवादी नेता भी थाने में पहुंच गये. हिंदूवादी नेता और एसपी के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज हो की गई. लेकिन जब युवती कोर्ट पहुंची को पूरा सच सामने आ गया.

बीजेपी करेगी पुलिस का पूरा सहयोग
उधर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया अमन चौहान पहले पार्टी का सदस्य था. फिर उसने पार्टी छोड़ दी थी. दोबारा फिर से पार्टी से जुड़ गया था. प्रिंस कुरैशी भी हमारी पार्टी का सदस्य है. पुलिस को जांच में पार्टी पूरा सहयोग करेगी.

क्या कहना है भाजपा नेता अमन चौहान का?
वहीं, बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमन चौहान से बात की गई तो उसने बताया कि पुलिस ने उसे गलत तरीके से फंसाया है. जो बयान लड़की ने कोर्ट में दर्ज कराए हैं, वो हमारे विरोध में नहीं हैं. सच जल्द ही सबके सामने आएगा.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...