20.3 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्यBJP के 16 या JMM के 21 विधायक? झारखंड में जेएमएम या...

BJP के 16 या JMM के 21 विधायक? झारखंड में जेएमएम या बीजेपी, किसको लगेगा झटका?

Published on

रांची

झारखंड में जल्द ही बड़े राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखी जा रही है। इस क्रम में बयानबाजी का दौर भी जोरों पर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से सोमवार को एक बड़ा दावा किया गया है, जिसमें कहा गया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 16 विधायकों ने पार्टी तोड़ने का मन बनाया है। वहीं भाजपा ने इस सनसनीखेज दावे को हास्यास्पद और सरासर झूठ बताते हुए कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा खुद समाप्ति के कगार पर है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि जेएमएम के 21 विधायकों ने विद्रोह करने का मन बना लिया है।

जेएमएम के केंद्रीय समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व और विधायक दल के स्वयंभू नेता से नाराज होकर बीजेपी के 16 विधायकों ने अलग गुट बनाकर जेएमएम में शामिल होने का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि इन बीजेपी विधायकों को महाराष्ट्र की तरह ग्रुप तैयार करने में महारत हासिल है। पार्टी ने इस पर गंभीरता से विचार करने का मन बनाया है, अगर बीजेपी के वे 16 विधायक अलग गुट बनाकर सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार है, तो जेएमएम इसका स्वागत करेगा।

राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सभी 30 विधायकों ने सबूत दे दिया: JMM
पत्रकारों ने भट्टाचार्य से जब यह पूछा कि झामुमो के कई विधायकों की सरकार से नाराजगी की बात सामने आ रही है, तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह इंटैक्ट है। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सभी 30 विधायकों ने एक साथ पार्टी के निर्णय के अनुसार वोट डालकर अभी-अभी इसका प्रमाण दिया है।

लूट-खसोट वाली झामुमो की सरकार की बुनियाद ही झूठ पर टिकी: BJP
वहीं भाजपा ने झामुमो प्रवक्ता के इस दावे पर तत्काल पलटवार किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि लूट-खसोट वाली झामुमो की सरकार की बुनियाद ही झूठ पर टिकी है। पार्टी के विधायकों लोबिन हेंब्रम एवं सीता सोरेन ने अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाये हैं। सरकार के पास उनके आरोपों का जवाब नहीं है। यह पार्टी अब खुद खत्म होने वाली है। उन्हें भाजपा के विधायकों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

जेएमएम के 21 विधायकों ने बगावत कर दी है: BJP सांसद
इधर, बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि जेएमएम के महासचिव पंकज मिश्रा के जेल जाने के बाद पार्टी बौखला गई है। जेएमएम के 21 विधायकों ने बगावत कर दी है। मुख्यमंत्री के परिवार में ही बगावत है। इसलिए ख्याली पुलाव बना रहे हैं। भाजपा चोरों की जमात और भ्रष्टाचारी पार्टी से लड़ रही है। भाजपा के ऑफिस का मच्छर भी झामुमो से नफरत करता है।

‘बीजेपी सरकार बनते ही MLA लोबिन हेम्ब्रम के साथ न्याय किया जाएगा’
निशिकांत दूबे ने एक और ट्वीट कर कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनते ही दुर्गा सोरेन, सुनील महतो, निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो की मृत्यु किन कारणों से हुई, उसकी जांच करायी जाएगी। विधायक लोबिन हेम्ब्रम के साथ न्याय किया जाएगा। साइमन मरांडी, एके राय, रामदयाल मुंडा जैसे को सम्मान दिया जाएगा।

Latest articles

PMC: पुणे महानगरपालिका में काउंसलर और लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती 30 जून से 7 जुलाई तक करें आवेदन

PMC : पुणे महानगरपालिका (PMC) ने 2025 में काउंसलर और लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पदों को...

IND vs ENG:जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया का बड़ा फ़ैसला

IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के...

Mangal Gochar 2025:इन 3 राशियों की चमकेगी क़िस्मत धन करियर और सेहत में होगा ज़बरदस्त सुधार

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ने आज 30 जून 2025 को रात...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...