8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यफडणवीस के बाद कुछ और नेताओं को लगेगा झटका?क्यों गुजरात पैटर्न की...

फडणवीस के बाद कुछ और नेताओं को लगेगा झटका?क्यों गुजरात पैटर्न की चर्चा

Published on

मुंबई

एकनाथ शिंदे और फडणवीस की शपथ को तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में भी गुजरात पैटर्न लागू हो सकता है और इससे नेता सतर्क हैंं। आशीष शेलार, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन और चंद्रकांत पाटिल जैसे वरिष्ठ नेताओं को मंत्री परिषद में हिस्सा दिए जाने की चर्चा चलती रही हैं। हालांकि इन नेताओं ने अब तक अपनी संभावनाओं को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। दरअसल इन नेताओं को लगता है कि कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा और वह उनकी संभावनाओं को चोट पहुंचा सकता है।

महाराष्ट्र के सियासी हलकों में इस बात की भी चर्चाएं हैं कि कैबिनेट गठन में भाजपा लीडरशिप गुजरात पैटर्न लागू कर सकती है। गुजरात में विजय रूपाणी के स्थान पर बीते साल जब भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाया गया था तो पूरे मंत्री परिषद को ही बदल दिया गया था। डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत तमाम वरिष्ठों को इसमें जगह ही नहीं दी गई। कहा जा रहा है कि ऐसा ही फॉर्मूला महाराष्ट्र में लागू हो सकता है और पुराने चेहरों की बजाय कई नए लोगों को जगह दी जा सकती है। ऐसे में महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज चुप्पी साधना ही बेहतर समझ रहे हैं और हर सवाल के जवाब में यही कहते हैं कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे उठाने के लिए तैयार हैं।

पार्टी के जो नेता कैबिनेट में जाने को आतुर हैं, वे अब भी खामोश हैं। बीजेपी हो या शिंदे गुट के शिवसेना विधायक सभी शांत हैं। कहा जा रहा है कि सभी नेता केेंद्र का मूड भांपने की कोशिश में हैं। कैबिनेट विस्तार में ‘गुजरात पैटर्न’ लागू करने की बात हो रही है। कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेता भी कोई चांस नहीं ले रहे हैं। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, चंद्रकांत पाटिल फडणवीस सरकार में मंत्री थे। लेकिन उनमें से कोई भी खुले तौर पर यह नहीं कह रहा है कि हम मंत्री बनेंगे।

फडणवीस पर भी चौंका चुकी है भाजपा की लीडरशिप
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस को लेकर भी लीडरशिप ने चौंकाया था। उनके सीएम बनने की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने ही कहा था कि वह सरकार से बाहर रहेंगे और एकनाथ शिंदे सीएम होंगे। हालांकि कुछ देर बाद ही पार्टी नेतृत्व के बाद दबाव में उन्होंने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने की बात कही। यही वजह है कि गिरीश महाजन, आशीष शेलार और चंद्रकांत पाटिल समेत तमाम नेता कोई रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं और चुप्पी साधे हैं।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...