10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK: PM शहबाज शरीफ को झटका, बेटे हमजा की कुर्सी गई, परवेज...

PAK: PM शहबाज शरीफ को झटका, बेटे हमजा की कुर्सी गई, परवेज इलाही होंगे पंजाब के CM

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को झटका लगा है. उनके बेटे हमजा शहबाज को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के सीएम की कुर्सी से उतार दिया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐलान किया है कि पंजाब के नए सीएम परवेज इलाही होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को डिप्टी स्पीकर मोहम्मद मजारी के फैसले को गैरकानूनी बताते हुए यह फैसला दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने अब पंजाब के राज्यपाल बलीघ उर रहमान को कहा है कि वह परवेज इलाही को सीएम पद की शपथ दिलाएं. साथ ही साथ कहा गया है कि अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो राष्ट्रपति आरिफ अल्वी यह शपथ दिलाएंगे.

पाकिस्तान के सूप्रीम कोर्ट ने कहा कि परवेज इलाही पंजाब के सीएम हैं क्योंकि मतदान में उनको 186, वहीं हमजा को 179 वोट मिले थे. सुप्रीम कोर्ट में यह फैसला तीन जजों की बेंच ने दिया. इसमें पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल, न्यायमूर्ति इजाजुल अहसन और न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर शामिल थे.

क्या है मामला
हमजा शहबाज ने शनिवार को पंजाब प्रांत के सीएम पद की शपथ ली थी. इससे एक दिन पहले वह मात्र तीन मतों के अंतर से पुन:निर्वाचित हुए थे. हालांकि उनकी इस जीत के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही ने उनकी इस जीत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर पंजाब प्रांत में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद के लिए मतदान हुआ था. हमजा को चुनाव में विजेता घोषित किया गया.

पंजाब की 368 सदस्यीय विधानसभा में हमजा की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 179 वोट मिले जबकि इलाही की पार्टी को 176 वोट मिले. हालांकि इसमें, विधानसभा उपाध्यक्ष दोस्त मोहम्मद माजरी ने संविधान के अनुच्छेद 63-ए का हवाला देते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू (पीएमएल-क्यू) पार्टी के उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही के 10 मतों को खारिज कर दिया था. जिसके बाद हमजा महज तीन मतों के अंतर से पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए. पीएमएल-क्यू पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का सहयोगी दल है.

लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा उपाध्यक्ष दोस्त मोहम्मद माजरी के फैसले को असंवैधानिक बताया है. कोर्ट ने 10 वोटों को जोड़ा और कहा कि इलाही को 186 वोट मिले थे जो कि हमजा को मिले 179 वोटों से ज्यादा हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...