6.2 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरणवीर के फोटोशूट पर बवाल, ये कपल हर वक्त रहता है न्यूड!

रणवीर के फोटोशूट पर बवाल, ये कपल हर वक्त रहता है न्यूड!

Published on

नई दिल्ली ,

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं. रणवीर पर महिलाओं की भावनाएं आहत करने और गरिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. रणवीर के खिलाफ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उनके तहत उन्हें 7 साल तक की सजा हो सकती है. इस बीच एक ब्रिटिश महिला की लाइफस्टाइल चर्चा में है. वह लगभग हमेशा बिना कपड़ों के ही रहती है. ये महिला कहती है कि उन्हें कपड़े पहनने पर बेचैनी होती है. उसने अपने बॉयफ्रेंड को भी बिना कपड़ों के रहने के लिए राजी कर लिया है.32 साल की इस महिला का नाम सैडी टैन (Sadie Tann) है, जो अपने बॉयफ्रेंड कॉलिन (Colin) के साथ रहती हैं. सैडी कहती हैं- कपड़े मुझे बेचैन करते हैं.

‘मैंने हमेशा बिना कपड़े पहने रहना पसंद किया’
पर्यावरण जीव विज्ञान की छात्रा सैडी टैन ने कहा- ‘मैंने हमेशा बिना कपड़े के रहना पसंद किया है, मैं न्यूड रहना पसंद करती हूं क्योंकि मैं इसी तरह से अधिक सहज महसूस करती हूं. इस अवस्था में मैं स्वतंत्र और आनंद से भरा महसूस करती हूं.’ nypost.com के मुताबिक, सैडी कहती हैं कि कपड़े ऐसा महसूस कराते हैं जैसे आधुनिक जीवन की अपेक्षाओं और दबावों की परतें चढ़ रही हैं. ये परतें बेचैनी देती हैं.

भले ही कपल को लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ता है, मगर सैडी और कॉलिन को अपने ‘न्यूड गेटअप’ पर हिचक नहीं महसूस होती है. उन्हे प्रकृति के करीब रहना पसंद है. कपल ने अपनी जीवन शैली ऐसी कर ली है कि उन्हें कपड़े पहने लोगों के आसपास न रहना पड़े. उदाहरण के लिए, कपल मार्केट में किराने का सामान खरीदने के लिए शायद ही कभी गए हों, क्योंकि वे ‘जंगली खाद्य पदार्थ खाते हैं.’

अभी ये कपल न्यूड होकर पूरे ब्रिटेन में साइकल से भ्रमण कर रहा है. वे अपने को ‘प्रकृतिवादी’ या ‘नेचर लवर’ बताते हैं. उनके साथ हन्ना और नील की जोड़ी भी है. ये कपल भी न्यूड होकर साइकल यात्रा पर निकले हैं. उनका कहना है कि वे इस काम से पर्यावरण संरक्षण के लिए धन जुटा रहे हैं.

कपल को लोग करते हैं ट्रोल
कपल को अपने ‘न्यूड गेटअप’ के लिए ट्रोल होना पड़ता है. 4 जुलाई को तो साइकल सवार इस कपल को एक मोटर चालक ने टक्कर मार दी थी. इस घटना से वे काफी डर गए थे, हालांकि उन्होंने फिर से अपनी यात्रा शुरू कर दी है. बीबीसी के अनुसार- इंग्लैंड और वेल्स में सार्वजनिक रूप से न्यूड होना कोई अपराध नहीं है. हालांकि, यह तब अपराध हो सकता है जब यह साबित हो जाए कि किसी को परेशान करने के इरादे से ऐसा किया गया है.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...