8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यशिंदे ने जन्मदिन पर भी उद्धव को दिया बड़ा झटका, छीन लिया...

शिंदे ने जन्मदिन पर भी उद्धव को दिया बड़ा झटका, छीन लिया जिलाध्यक्ष

Published on

मुंबई

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पुराने बॉस को लगातार झटका दे रहे हैं। पहले उनसे सीएम की कुर्सी छीन ली और अब पार्टी में भी लगातार सेंधमारी कर रहे हैं। शिंदे के द्वारा झटका देने का सिलसिला उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के दिन भी जारी रहा। आज शिवसेना के कई नेता और पदाधिकारियों ने शिंदे खेमे को अपना समर्थन दिया है। इनमें सतारा जिलाध्यक्ष चंद्रकांत जाधव भी शामिल हैं।

एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना में हूं और पार्टी नहीं छोड़ा हूं। जाधव ने कहा कि शिंदे सतारा जिले के बेटे हैं। मैं विकास कार्यों के लिए उनका समर्थन कर रहा हूं।

पिछले महीने विधान परिषद के चुनाव हुए थे। उसके बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी गए। उसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना नेताओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। हाल ही में एक दर्जन सांसदों ने शिंदे गुट में भरोसा जताया और लोकसभा में नया नेता चुना।

इस बीच सतारा जिले से शिवसेना के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत जाधव ने मुख्यमंत्री शिंदे का समर्थन किया है। इसे उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। चंद्रकांत जाधव कई वर्षों से शिवसेना में हैं। वे उपजिला प्रमुख का पद भी संभाल चुके हैं। उनके आंदोलन काफी लोकप्रिय हुए थे। वर्तमान में वे जिले के पूर्वी हिस्से में शिवसेना के जिलाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...