16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,-अभिनव कला परिषद...

सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,-अभिनव कला परिषद एवं मधुवन संस्था के होली मिलन समारोह में शहर की विभूतियों का हुआ सम्मान

Published on

भोपाल।
शहर की 63 वर्ष पुरानी एवं ख्यातिलब्ध सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला परिषद द्वारा होली के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह में भोपाल सांसद आलोक शर्मा सहित विभूतियों का सम्मान किया गया। श्यामला हिल्स के मानस भवन में बसंती बयार भरी शाम में लोकगीत संगीत, नृत्य और हास्य व्यंग्य से सराबोर रही।

पंडित सुरेश तांतेड़ जी का सांस्कृतिक योगदान अद्भुत: सांसद आलोक शर्मा
देश में कहीं अगर कलाकारों सबसे ज्यादा सम्मान हुआ है तो भोपाल में हुआ। मैं मध्यप्रदेश की सीएम डॉ मोहन यादव से व्यक्तिगत रूप से स्वर्गीय सुरेश तातेड जी के नाम पर सम्मान शुरू करने का प्रस्ताव रखूंगा। सांसद शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद महापौर मालती राय से नगर निगम द्वारा स्वर्गीय तांतेड़ जी के नाम एक एक लाख रुपए के तीन सम्मान शुरू करने की सहमति ली। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सुरेश तांतेड़ अतुलनीय योगदान देते हुए कलाकारों का किसी की तुलना में सर्वाधिक सम्मान किया है।

पद्मश्री सहित विभूतियों हुईं सम्मानित:
अभिनव कला परिषद एवं मधुवन की ओर से सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह में कला संस्कृति एवं राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों की विभूतियां को सम्मानित किया गया। शनिवार शाम मानस भवन स्थित सभागार में आयोजित 56वें सम्मान समारोह में भोपाल संसद श्री आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, श्री चंद्रहास शुक्ल को बिजूका सम्मान, पद्मश्री कैलाश चंद पंत को अमृत अभिषेक सम्मान, पद्मश्री नारायण व्यास को शैल शिल्प मनीषी सम्मान से विभूषित किया गया।

अभिनव कला परिषद एवं मधुवन संस्था के सचिव एवं निदेशक श्री अतुल सुरेश तांतेड़ ने बताया कि संस्था की 63वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन:
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘बसंती ठंडाई की तरंग’ में उज्जैन के सिद्धहस्त लोक कलाकारों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं हास्य-व्यंग्य की मनोहारी प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उज्जैन से आए मालवा लोक नृत्य कलाकार गिरधारी लाल गहलोत की मंडली ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कवि नितेश व्यास की कविताओं ने श्रोताओं को आह्लादित कर दिया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं कला संस्कृति प्रेमियों ने मालवा के प्रसिद्ध लड्डू-बाफले का लुत्फ लिया।

Read Also: T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

प्रकृति का उल्लास, बसंत का उत्सव कार्यक्रम में अभिनव कला परिषद के अध्यक्ष श्री विजय दत्त श्रीधर, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री राम मोहन चौकसे, श्री राजेश तांतेड़ संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री विनय उपाध्याय ने किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...