27.6 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनैन्सी पेलोसी के प्लेन पर अटैक कर सकता है चीन, अमेरिका को...

नैन्सी पेलोसी के प्लेन पर अटैक कर सकता है चीन, अमेरिका को सता रहा डर

Published on

सिडनी

अमेरिका और चीन के बीच बीते कुछ सालों से चला आ रहा तनाव आने वाले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी अगले महीने ताइवान जाने वाली हैं। इसे लेकर अमेरिकी सेना ने आशंका जताई है कि नैन्सी पेलोसी के प्लेन पर चीन की ओर से अटैक किया जा सकता है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए अमेरिकी सेना ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नैन्सी पेलोसी के ताइनवा दौरे के वक्त अमेरिकी सेना के जहाज और एयरक्राफ्ट इंडो-पैसेफिक रीजन में अलर्ट पर रहेंगे। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि फाइटर जेट, जहाज, सर्विलांस सिस्टम और अन्य मिलिट्री सिस्टम को अलर्ट पर रखेंगे।

किसी भी अमेरिकी नेता के विदेश दौरों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। लेकिन नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा का मामला एकदम अलग है। 1997 के बाद पहली बार अमेरिका का कोई निर्वाचित प्रतिनिधि ताइवान के दौरे पर जा रहा है। इससे चीन चिढ़ा हुआ है और उसने पिछले दिनों अमेरिका को इसके नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी। अमेरिकी जनरल मार्क मिली ने कहा कि अभी नैन्सी पेलोसी का यात्रा के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। लेकिन वह यदि जाती हैं तो सेना की ओर से पूरी तैयारी की जाएगी और जरूरी सुरक्षा दी जाएगी।

क्यों ताइवान पर भिड़े रहते हैं अमेरिका और चीन
स्वायत्त क्षेत्र ताइवान को चीन अपना हिस्सा बताता रहा है। कई बार उसकी ओर से सेना के बल पर ताइवान को मिलाने की धमकी भी दी गई है। वहीं अमेरिका ने चीन के ऐतराजों के बाद भी स्वतंत्र रूप से ताइवान को मान्यता दी है। यही नहीं उसके साथ कूटनीतिक और सैन्य रिश्तों को भी कायम रखा है। अमेरिका का कहना है कि वह ताइवान को ऐसे ही मान्यता देता है, जैसे चीन की सरकार को। पिछले कुछ वक्त से प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और उसके ऑस्ट्रेलिया, जापान जैसे सहयोगी देशों से चीन का तनाव बढ़ा है। ऐसे दौर में नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा ड्रैगन को चिढ़ाने वाला है।

तनाव के बीच जिनपिंग से कल बाइडेन की होगी बात
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि नैन्सी पेलोसी के ताइवान जाने के दौरान उनके प्लेन के आसपास बफर जोन बनाने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि प्रशांत क्षेत्र में पहले से ही अमेरिकी सुरक्षा बलों की मौजूदगी है। ऐसे में किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर वे हरकत में जाएंगे। इस बीच गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के शी जिनपिंग के बीच बातचीत होने वाली है। पिछले 4 महीनों में दोनों देशों के मुखिया की यह पहली बातचीत होगी। यह बातचीज ऐसे वक्त में अहम है, जब दोनों देश ताइवान को लेकर भिड़े हुए हैं।

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...