11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलधवन ने विंडीज में रचा इतिहास, कोई भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर...

धवन ने विंडीज में रचा इतिहास, कोई भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर सका

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन,

भारतीय क्रिकेट टीम ने शिखर धवन की कप्तानी में वेस्टइंडीज दौरे पर इतिहास रच दिया है. धवन ने अपनी कप्तानी में जो उपलब्धि हासिल की है, उसे कपिल देव सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भी नहीं पा सके.दरअसल, धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इस तरह धवन विंडीज को उसी के घर में किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

गांगुली की कप्तानी में पहली सीरीज जीती
टीम इंडिया ने सबसे पहले 1983 में वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज खेली थी. उस पहली सीरीज में भारत को 1-2 से हार मिली थी. इसके बाद 1988 औऱ 1996 में हार मिली. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में अपनी पहली वनडे सीरीज 2002 में जीती थी. तब सौरव गांगुली कप्तान थे औऱ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीता था.

अब तक भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर यानी कैरेबियाई धरती पर 10 वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें चार सीरीज वेस्टइंडीज के नाम रही, वहीं 6 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं. टीम इंडिया जून 2009 से वेस्टइंडीज में कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है.

वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज (भारत)
1983 वेस्टइंडीज- 2-1 से जीत
1988-89 वेस्टइंडीज- 5-0 से जीत
1996-97 वेस्टइंडीज- 3-1 से जीत
2002 भारत- 2-1 से जीत
2006 वेस्टइंडीज- 4-1 से जीत
2009 भारत- 2-1 से जीत
2011 भारत- 3-2 से जीत
2017 भारत- 3-1 से जीत
2019 भारत- 2-0 जीत
2022 भारत- 3-0 से जीत

रोहित ने बनाया था रिकॉर्ड
वैसे ओवरऑल देखा जाए तो टीम इंडिया ने सिर्फ दो बार ही वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया है. पहली बार इसी साल फरवरी में रोहित शर्मा की कप्तानी में हुआ था. तब वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. उस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन गए थे, जिनकी कप्तानी में भारत ने किसी वनडे सीरीज में विंडीज का सूपड़ा साफ किया था. हालांकि, यह सीरीज भारतीय जमीन पर खेली गई थी. अब धवन की कप्तानी में दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप किया.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...