11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: मुस्लिम युवक की हत्या से तनाव, पुलिस ने कहा- घर में...

कर्नाटक: मुस्लिम युवक की हत्या से तनाव, पुलिस ने कहा- घर में ही नमाज अदा करें

Published on

मैंगलोर,

कर्नाटक के मैंगलोर के सुरथकल में मुस्लिम युवक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से सुरथकल में फाजिल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है. युवक की हत्या के बाद मैंगलोर में तनाव व्याप्त हो गया है. इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है. साथ ही पुलिस ने कई हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी है. पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही जुमे की नमाज अदा करें.

मैंगलोर के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे (28 जुलाई को) सूरथकल के कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड के पास 23 वर्षीय फाजिल पर 4-5 लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया. लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आयुक्त ने कहा- सूरथकल थाने में केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा, सूरथकल, मुल्की, बाजपे, पनाम्बुर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है.

पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार के मुताबिक हम प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज कर रहे हैं. जो घटना के दौरान मृतक के साथ था. सूरथकल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मैंगलोर में छोटे क्षेत्रों में स्थिति की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए हमने धारा 144 लागू की है.

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने सभी मुस्लिम नेताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में नमाज अदा करें. इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है. जल्द ही आराोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही कमिश्नरेट की सीमा के तहत आज शराब की दुकानें बंद रहेंगी. घटना के पीछे के मकसद और दोषियों की पहचान की जांच की जा रही है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि कुछ स्वार्थी समूहों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों की बातों में न आएं.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this