8.4 C
London
Friday, February 20, 2026
Homeराज्यED रेड के बाद से 'कैश क्वीन' अर्पिता मुखर्जी की 4 कार...

ED रेड के बाद से ‘कैश क्वीन’ अर्पिता मुखर्जी की 4 कार गायब, CCTV से खोजा जा रहा सुराग

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की ईडी की रेड के बाद चार कारें गायब बताई जा रही हैं. ईडी सूत्रों के मुताबिक, अर्पिता की यह चारों कारें उसके डायमंड सिटी कॉम्प्लेक्स से गायब बताई जा रही हैं. इनमें से 2 कार अर्पिता के नाम पर हैं. अर्पिता के डायमंड सिटी फ्लैट से गिरफ्तारी के बाद से ही यह कारें गायब बताई जा रही हैं. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज देखकर कारों का सुराग लगाए जाने की कोशिश की जा रही है.

डायमंड सिटी फ्लैट से अर्पिता मुखर्जी की जो चार गाड़ियां गायब हैं, उनमें से दो गाड़ियां अर्पिता मुखर्जी के नााम पर हैं. इनमें होंडा सिटी (WB 06T 6000) और ऑडी (WB 02AB 9561) शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट के बारे में पता चला था. यह फ्लैट कोलकाता एयरपोर्ट के पास चिनार पार्क में है. यहां रॉयल रेजिडेंट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर 404 नंबर फ्लैट अर्पिता मुखर्जी के नाम पर है. इस बिल्डिंग के अकाउंटेंट के मुताबिक, इस फ्लैट का भी काफी रुपया मेंटेनेंस चार्ज के तौर पर अर्पिता के नाम बकाया है. अर्पिता को कई बार मेल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला.

ईडी ने 23 जुलाई को अर्पिता के फ्लैट पर पहली बार छापा मारा था. इस दौरान ईडी को करीब 21 करोड़ रुपए कैश मिला था. इतना ही नहीं ईडी ने अर्पिता के घर से 20 मोबाइल और 50 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बरामद की थी. ईडी को अर्पिता के घर से करीब 60 लाख की विदेशी करेंसी भी मिली थी. इसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था.

उसके बाद ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने अपनी कुछ और संपत्तियों का जिक्र किया था. इनमें से में एक कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट भी था. ईडी इस फ्लैट में दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई. ईडी को अर्पिता के घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश मिला है. इसमें 2000 रुपए और 500 रुपए के नोटों के बंडल थे. बताया जा रहा है कि नोटों को 20-20 लाख और 50-50 लाख के बंडल बनाकर रखा गया था. अगर दोनों दिन की कार्रवाई के दौरान कैश मिला लिया जाए तो यह करीब 50 करोड़ (48.9 करोड़) रुपए हो जाता है.

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...