6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यतांडव, जगुआर, रंगबाज जैसे गैंग... प्रयागराज के नामी स्कूलों के लड़के बन...

तांडव, जगुआर, रंगबाज जैसे गैंग… प्रयागराज के नामी स्कूलों के लड़के बन रहे ‘बमबाज’

Published on

प्रयागराज:

तांडव, जगुआर, इमॉर्टल, रंगबाज…. सुनने में ये शमशेरा, पुष्पा या बाहुबली जैसी किसी फिल्म के सीक्वल के नाम जैसे लगते हैं और ये नाम फिल्मों के रखे भी जाएं तो उन पर सूट करेंगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये किसी फिल्म के नहीं बल्कि प्रयागराज में स्कूली बच्चों के ‘गैंग्स’ के नाम हैं। प्रयागराज के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के ये ‘गिरोह’ पिछले तीन महीनों में अलग-अलग स्कूलों के बाहर कम से कम 6 बम विस्फोट की घटनाओं में शामिल पाए गए हैं।

दरअसल, प्रयागराज के नामी-गिरामी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने वॉट्सऐप पर अपने-अपने ‘गैंग’ बना रखे हैं। इन गैंग्स ने यू-ट्यूब से बम बनाने के तरीके सीखे और वर्चस्व और दहशत स्थापित करने के लिए बमबाजी के वीडियो सोशल मीडिया में डालकर खूब शेयर किए। गैंग में शामिल ये स्टूडेंट लगातार सोशल मीडिया के जरिए दूसरे गैंग पर दबाव बढ़ाने के लिए तरह-तरह के विडियो भी शेयर करते रहते हैं। शहर में अचानक बढ़ी बमबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस की जांच में ये चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।

जांच में पता चला कि शहर के नामी-गिरामी स्कूलों के बच्चों ने हॉलिवुड फिल्म के नाम पर अपने-अपने गैंग बनाए हैं और इन्हीं गैंग में शामिल छात्र सदस्य बमबाजी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने 11 छात्रों को हिरासत में लिया। इनमें से एक छात्र जो बालिग था उसे जेल भेज दिया बाकी 10 छात्रों को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। एसएसपी के मुताबिक बच्चों का करियर प्रभावित न इसको ध्यान में रखा जाएगा। साथ ही ऐसी कार्रवाई की जाएगी जिससे बच्चों को सबक भी मिले।

शहर के नामी स्कूलों के बच्चे
शहर में बमबाजी की घटनाओं से पुलिस की नाम में दम करने वाले ऐसे गैंग ने खुद को तांडव, इमोर्टल लॉरेंस, रामदल, सॉलिटेयर समेत कई नाम दे रखे हैं। हर ग्रुप में दस से लेकर 100 सदस्य तक हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अब तक 35 स्टूडेंट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें अधिकांश नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार तांडव गैंग में 100 तो इमोर्टल में 40 सदस्य हैं। इनमें से ज्यादातर अभी पकड़ से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक इन गैंग्स में बीएचएस, बिशप जॉनसन स्कूल ऐंड कॉलेज, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, जीआईसी और डीपीएस के स्टूडेंट शामिल हैं।

वर्चस्व की जंग
पुलिस की जांच में लगातार नए-नए गैंग सामने आ रहे हैं। ये लोग हॉलिवुड की फिल्मों से प्रेरित होकर ऐसी घटनाएं कर रहे हैं। ज्यादातर घटनाएं वर्चस्व स्थापित करने के लिए की गई हैं। पुलिस लगातार स्कूलों की मदद से ऐसे बिगड़ैल स्टूडेंट्स की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक वर्चस्व की जंग में छात्र गुटों ने बमबाजी की घटनाएं की हैं। वहीं छात्रों के स्कूलों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि अभी उन्हें जानकारी नहीं है। अगर बाल संरक्षण गृह से पुष्टि के लिए कोई सूचना आएगी तो आरोपित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों के बाहर पुलिस की सख्ती
इस खुलासे के बाद स्कूलों के बाहर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। छुट्टी व स्कूल खुलने के समय पुलिस निगरानी कर रही है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के बाहर बेवजह जमा होने वालों से पूछताछ की जाए और चेतावनी दी जाए। दोबारा नजर आने पर कार्रवाई की जाए। उनके अभिभावकों को भी बुलाकर जानकारी दी जाए।एसएसपी, प्रयागराज शैलेश पांडेय ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। एसओजी को भी लगाया गया है। स्कूलों को भी चेतावनी दी गई है। पकड़े गए स्टूडेंट्स के जरिए गैंग के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रखी जा रही है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...